'राजा मनबS की ना' गाने में दिखी पत्नी की मजेदार नाराजगी, ब्लू लहंगे में काजल ने जीता दिल

Raja Manba Ki Na Bhojpuri song: 'राजा मनबS की ना' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लोग इसे सुनकर खूब एन्जॉय कर रहे हैं. इस गाने को भोजपुरी सिंगर राजनंदिनी ने गाया है.

Raja Manba Ki Na Bhojpuri song: भोजपुरी का नया गाना ‘राजा मनबS की ना’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को राजनंदिनी सिंह ने अपनी मीठी आवाज में गाया है, जो सुनते ही दिल को छू जाएगा. गाना सिंपल है, लेकिन बहुत जल्दी याद हो जाता है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. वहीं गाने के वीडियो में काजल कश्यप और अंकित जोड़ी नजर आती हैं. सीन में दोनों के तगड़ी नोक-झोंक देखने को मिलती है, जिसमें पत्नी अपने पति की आदतों पर मजेदार अंदाज में सवाल उठाती नजर आती है.

गाने की कहानी

गाने के वीडियो में काजल कश्यप ब्लू लहंगे में कहर ढ़ाती नजर आती हैं और अपने एक्सप्रेशन से पूरे सीन को और भी इंटरेस्टिंग बना देती हैं. वीडियो में वह अपने ऑन स्क्रीन पति से नाराज दिखाई देती हैं. एक्ट्रेस मजेदार अंदाज में अपने पति से शिकायत करते कहती हैं कि घर से बाहर जाकर दूसरी लड़कियों पर ध्यान देते हो, लेकिन घर आकर मेरे सामने ही रौब दिखाते हो. वह काफी परेशान दिखती हैं और साफ-साफ पूछती हैं सच-सच बताओ किस पर दिल आ गया है. आगे वो ताना मारते हुए कहती हैं कि तुम दूर रहते हो, मेरे साथ समय नहीं बिताते और हर बात पर मां का नाम लेकर मुझे सुनाते हो. प्रिंस प्रियदर्शी के बोल इस सीन को और भी रियल बना देते हैं. वो कहती हैं कि तुम हमेशा घर से बाहर रहते हो, कभी मेरा हाल नहीं पूछते, ना ही मेरे लिए सिंगार का सामान लाते हो. यहां तक कि वो गुस्से में ये भी कह देती हैं कि बाहर तुम्हें दो-दो लड़कियां मिल गई हैं, इसलिए अब मेरी कोई वैल्यू नहीं रही.

गाने के पीछे की टीम

‘राजा मनबS की ना ‘की पूरी टीम ने मिलकर इस गाने को शानदार बनाया है. सिंगर राजनंदिनी सिंह की मीठी आवाज गाने में जान डाल देती है. वहीं विराज का म्यूजिक इसे और भी कैची बनाता है. प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे बोल एकदम सिंपल और रिलेटेबल हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. वीडियो को पैराडाइज प्रोडक्शन ने अच्छे तरीके से तैयार किया है, जिसमें हर सीन काफी दिलचस्प लगता है. विक्रम राजपुत की कोरियोग्राफी आसान और ट्रेंडी है, जिसे कोई भी फॉलो कर सकता है. वहीं अतुल बिहारी और मोनू वर्मा की सिनेमैटोग्राफी वीडियो को और भी खूबसूरत बनाती है. इस पूरे प्रोजेक्ट को आराध्या म्यूजिक जोन ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘खेसारी के गाना बजा दी’ हुआ रिलीज, वीडियो में एक्ट्रेस का जोरदार ठुमका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >