Pawan Singh ने जब अक्षरा सिंह संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं गद्दारी वाला प्यार…

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 8 महीने पुराने एक पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह कभी गद्दारी वाला प्यार नहीं निभाते और किसी का बुरा नहीं चाहते. जानें पूरी बातचीत.

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नाम न सिर्फ उनके दमदार गानों और फिल्मों के लिए जाना जाता है, बल्कि निजी जिंदगी में भी वह अक्सर चर्चा में रहते हैं. इंडस्ट्री में उनके और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रिश्ते की गहराई और फिर अलगाव को लेकर सालों से अटकलें लगाई जाती रही हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में पवन सिंह ने इस पर खुलकर बयान दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

पॉडकास्ट में पवन सिंह से पूछा गया सीधा सवाल

पॉडकास्ट होस्ट ने पवन सिंह से कहा कि जब अक्षरा सिंह उनके शो में आई थीं तो उन्होंने कई भावुक आरोप लगाए थे और रो पड़ी थीं. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उनसे सीधा सवाल पूछा गया- “क्या पवन सिंह को अक्षरा सिंह से प्यार था?”

इसपर पवन सिंह ने बेहद शांत और गंभीर लहजे में जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अपने जीवन में गद्दारी वाला लगाव किसी से नहीं रख सकता. चाहे वो लड़का हो या लड़की. चीजें ऐसी हुईं समय के साथ, ऐसी-ऐसी बातें सुनने को मिलीं जो मुझसे सुनी नहीं गईं.’

‘मेरा कंधा कलंकित है…’

उन्होंने आगे कहा, ‘आप पूछ रहे हैं तो न मैं हां बोलूंगा और न बोलूंगा, बस समझदार को इशारा काफी होता है, फिर से बात को दोहराऊंगा कि मैंने किसी से गद्दारी वाला रिश्ता नहीं रखा है और न मुझे ऐसे लोग पसंद हैं. फिर भी एक बात बोलूंगा कि मैंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा, लेकिन मेरा कंधा कलंकित है, अच्छा करने जाता हूं, बुरा हो जाता है और मैं कलंकित हो जाता हूं, फिर भी मैं उनका भला ही चाहता हूं फिर कोई मुझे गलत भी समझे तो कोई बात नहीं.’

बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती थी. दोनों ने कई हिट फिल्मों और गानों में साथ काम किया है.लेकिन कुछ सालों पहले दोनों का रिश्ता खत्म हो गया, जिसके बाद दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हो गए.

यह भी पढ़े: Border में सनी देओल संग काम करने पर को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो राजा आदमी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >