Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘रूसऽ ना करेजा’, रूठी चांदनी सिंह को रोमांटिक अंदाज में मनाते दिखे पावर स्टार

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘रूसऽ ना करेजा’ का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें चांदनी सिंह के साथ शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. बाकी डिटेल्स जानिये.

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के नए रोमांटिक गाने ‘रूसऽ ना करेजा’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्टर में पवन सिंह एक्ट्रेस चांदनी सिंह को प्यार से मनाते नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है और गाने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. आइए इसकी पूरी डिटेल्स देते हैं.

यहां देखें गाने का पोस्टर-

‘रूसऽ ना करेजा’ के पोस्टर की खासियत

इस रोमांटिक ट्रैक को पवन सिंह के साथ हिट सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है, इसलिए फैंस को इस नए गाने से भी बड़ी उम्मीदें हैं. पोस्टर देखकर साफ लगता है कि गाना रोमांस और इमोशन से भरपूर होगा. गाने का टाइटल ‘रूसऽ ना करेजा’ है, जिसका मतलब है कि मेरी प्रिय मुझसे नाराज न हो.

पोस्टर में देसी रोमांटिक लुक, कलरफुल बैकग्राउंड और पवन सिंह का सिग्नेचर स्टाइल साफ दिख रहा है. चंदिनी सिंह पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं, जिससे गाने का फील और ज्यादा इमोशनल और कनेक्टिंग लग रहा है.

कब और कहां रिलीज होगा गाना?

गाना 1 फरवरी को Yogmaaya Films के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुबह 07:30 बजे रिलीज होगा. मेकर्स ने टाइमिंग भी मॉर्निंग स्लॉट में रखी है ताकि रिलीज के साथ ही गाना ट्रेंड पकड़ सके.

पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में जबरदस्त रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, “TRP किंग पावर स्टार पवन सिंह”. दूसरे फैन ने उत्साह दिखाते हुए कहा, “अब मजा आने वाला है, धमाकेदार गाने होने वाले हैं”. वहीं एक और यूजर ने भोजपुरी स्टाइल में कमेंट किया, “1 तारीख के गर्दा होई नू बॉस”.

इन रिएक्शंस से साफ है कि गाने को लेकर दर्शकों में अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sabunwa Male: होली पर धमाल मचा रहा शिल्पी राज का ‘सबुनवा मले’, प्रियंका राज की ग्लैमरस अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >