Pawan Singh New Bhojpuri Song Odhaniya Ae Gori: ‘ओढ़निया ऐ गोरी’ हुआ रिलीज, पवन सिंह की जीप एंट्री और डिंपल सिंह के लुक्स ने बढ़ाया पारा

Pawan Singh New Bhojpuri Song Odhaniya Ae Gori: पवन सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ओढ़निया ऐ गोरी’ रिलीज हो गया है. डिंपल सिंह के ग्लैमरस अंदाज और पावर स्टार की एंट्री पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Pawan Singh New Bhojpuri Song Odhaniya Ae Gori: पावर स्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘ओढ़निया ऐ गोरी’ रिलीज हो चुका है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज दी है. वहीं, म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं.

वीडियो में डिंपल सिंह का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है, जहां वह रेड लहंगे में नजर आती हैं. दूसरी ओर, पवन सिंह सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. खास बात यह है कि जीप में उनकी एंट्री एकदम पावर स्टार वाली वाइब्स देती है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आइए अब गाने की खासियत जान लेते हैं.

पहले यहां देख लें म्यूजिक वीडियो-

डिंपल सिंह की शिकायतों ने जीता दिल

गाने की कहानी हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ती है. वीडियो में डिंपल सिंह, शिल्पी राज की आवाज में शिकायत करती हैं कि जब वह रास्ते से गुजरती हैं तो एक बदमाश उन्हें लगातार घूरता रहता है. इस पर पवन सिंह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि जब उन्होंने अपनी ओढ़नी सरकाई, तो उनकी धड़कन बढ़ गई.

यूजर्स के रिएक्शन

गाने को लेकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “न पुलिस में रिपोर्ट होता है, न अदालत में कोर्ट- जब TRP King Power Star Pawan Singh का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है.” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “आप उससे प्यार कर सकते हैं, आप उससे नफरत कर सकते हैं, लेकिन आप उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते.”

गाने की टीम डिटेल्स

  • सिंगर: पवन सिंह, शिल्पी राज
  • लिरिक्स: आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक डायरेक्टर: प्रियांशु सिंह
  • डायरेक्टर: गोल्डी जायसवाल, रोहित सिंह
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
  • एडिटर: पप्पू वर्मा
  • फीचर: डिंपल सिंह
  • VFX: आदि आईएन (पैराडाइज प्रोडक्शन)
  • DOP: राजन वर्मा, गौरव रे
  • प्रोड्यूसर: डी सिंह
  • स्पेशल थैंक्स: बुच्ची सिंह

यह भी पढ़ें: Shivani Singh New Bhojpuri Song Dawaiya La Da Saiya: शिवानी सिंह का ‘दवईया ला दS सईया’ रिलीज, पति से दवाई मांगते हुए तोषी द्विवेदी का क्यूट अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >