Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ हुआ रिलीज, नीलम गिरी की अदाओं ने पावर स्टार को किया घायल

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह लेटेस्ट ट्रेक ‘मार दिही पाला’ रिलीज हो चुका है. गाने रिलीज होते ही ये यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. सॉन्ग में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

Pawan Singh New Bhojpuri Song Maar Dihi Paala: भोजपुरी इंडस्ट्री सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ रिलीज हो गया है और ये सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. खबर लिखे जाने तक इस सॉन्ग पर 2,514,076 व्यूज आ गए हैं और ये व्यूज बढ़ ही रहा है. पावर स्टार का गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है. म्यूजिक वीडियो में पवन के साथ नीलन गिरी जबरदस्त ठुमके लगाते दिख रही है. आइए आपको सॉन्ग के बारे में सब बताते हैं.

पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ हो रहा वायरल

पवन सिंह और नीलम गिरी का रोमांस

सॉन्ग में नीलम गिरी अपने ऑन स्क्रीन पति से कहती है कि मेरे कमर में दर्द हो रहा है. इसपर पावर स्टार उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं कि पाला मार देगा तो बहुत परेशानी होगी तुम अभी नई नवेली दुल्हन हो. गाने में पवन और नीलम के बीच रोमांस दिखाया गया है. फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपना रिएक्क्शन दे रहे हैं. लुक की बात करें तो एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिख रही है, जबकि एक्टर अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीत लेंगे.

टीम की जानकारी

  • गाना – मार दिही पाला
  • सिंगर- पवन सिंह और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – नीलम गिरी
  • म्यूजिक- प्रियांशु सिंह
  • लिरिक्स – प्रिंस प्रियदर्शी
  • कोरियोरग्राफर- शनि सोनकार
  • डायरेक्टर – गोल्डी जायसवाल
  • डीओपी- शोएब सिद्दीकी
  • असिस्टेंट डीओपी – वजीर आर्ट
  • एडिट – रोहन और प्रभनीत बाबा
  • डीआई – संदीप वाजपाई
  • प्रोडक्शन – हिमांशु टीम

जानें यूजर्स ने क्या कहा

यूट्यूब पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ना पुलिस रिपोर्ट करती है ना अदालत जब पवन भैया का गाना आता है तो विस्फोट होता है. एक यूजर ने लिखा, पूरा बॉलीवुड भी दीवाना हो गया पवन सिंह का. एक यूजर ने लिखा, भैया गाना जबरदस्त है. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी को भी मानना पड़ेगा जिस गाने में आवाज देती है वो गाना हिट हो जाता है. एक यूजर ने लिखा, ना आर ना पार अब बस पावर स्टार.

यह भी पढ़ें Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >