Pawan Singh New Bhojpuri Song: जन्मदिन पर पवन सिंह ने रिलीज किया नया गाना 'बानी लइका', महिमा सिंह की अदाओं पर फिसले पावर स्टार

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के जन्मदिन पर उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘बानी लइका’ रिलीज हो गया. सॉन्ग में महिमा सिंह अपनी अदाओं से पावर स्टार को दीवाना बना रही है. आइए सॉन्ग के बारे में जानिए.

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का आज जन्मदिन है. पावर स्टार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है. पवन सिंह का नया सॉन्ग ‘बानी लइका’ रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो में एक्टर के साथ महिमा सिंह नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है. गाने का म्यूजिक और वीज़ुअल्स दोनों एनर्जेटिक है. सॉन्ग रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आने लगा है और यह ट्रेंडिंग में शामिल हो गया है.

पवन सिंह का बर्थडे स्पेशल सॉन्ग ‘बानी लइका’

महिमा सिंह के प्यार में पड़े पवन सिंह

पवन सिंह का बर्थडे स्पेशल सॉन्ग ‘बानी लइका’ पम्मी रिकॉर्ड के ऑफिशियल यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. सॉन्ग में महिमा सिंह उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी बनी है. सॉन्ग में पति-पत्नी के रोमांस और नोकझोंक को दिखाया गया है. महिमा कहती है कि वह उनको परेशान करेंगे तो वह अपने मायके चली जाएगी. सॉन्ग में साड़ी पहने महिमा बला की खूबसूरत लग रही है. शिल्पी राज और पवन सिंह की आवाज में ये गाना फैंस को जबरदस्त लगेगा.

जानें सॉन्ग में किसने-किसने किया काम?

  • एल्बम: बानी लइका
  • गाना: बानी लइका
  • गायक: पवन सिंह और शिल्पी राज
  • गीतकार: आर आर पंकज और आशुतोष तिवारी
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर :- गोल्डी जयसवाल
  • एक्ट्रेस:-महिमा सिंह
  • कोरियोग्राफर :- सनी सोनकर
  • वीडियो:- पैराडाइज प्रोडक्शन
  • सम्पादक:-आदि इन
  • डीओपी:- देवेन्द्र तिवारी
  • प्रोडक्शन:-लड्डू जी
  • प्रचार डिजाइन:- सावन जीएफएक्स
  • विशेष धन्यवाद :- बुच्ची सिंह
  • को-आर्डिनेटर- नीरज रे
  • आशीर्वाद:- माता पिता एवं अजीत सिंह (जोकहरी)
  • निर्माता: अशोक रे
  • कंपनी/लेबल: पैम्मी रिकॉर्ड्स

यूजर्स बोले- गाना धूम मचा देगा

एक यूजर ने लिखा, जियो राजा गरदा उड़ा दिया. एक यूजर ने लिखा, आज भोजपुरी के बादशाह का जन्मदिन है हैप्पी बर्थडे पावर स्टार. एक यूजर ने लिखा, कौन कौन रिपीट में ये गाना सुन रहा है. एक यूजर ने लिखा, ये गाना धूम मचा देगा.

यह भी पढ़ें Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >