सबके सामने फूट-फूट के रोए पवन सिंह, पहली पत्नी के मां-बाप को देख बोले- ‘मैंने तुम्हारी खुशी छीन ली…’

पवन स��ंह के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो में एक्टर रोते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर किस वजह से उनकी आंखों में आंसू आए, आपको बताते हैं.

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अपने बर्थडे पर एक्टर और सिंगर ने नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ रिलीज किया था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. नए साल 2025 की शुरुआत पर पवन सिंह का आया गाना उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया.इस इस बीच एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह स्टेज पर रोते दिख रहे हैं. उनके साथ मनोज तिवारी भी स्टेज पर नजर आ रहे हैं.

पवन सिंह का रोने वाला वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, पवन सिंह का रोने वाला वीडियो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का है. उन्होंने अपना जन्मदिन लखनऊ में मनाया. वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर दिख रहे हैं और उनके साथ उनकी फर्स्ट वाइफ नीलम के माता-पिता भी दिख रहे हैं. मंच पर अपने सास-ससुर और मां को देख पवन काफी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. एक्टर ने अपने सास-सुसर का पैर छुआ और उनकी आंखों से आंसू बहन लगे. उनको रोते देख नीलम की मां भी रोने लगी. इस पल में हर कोई नीलम को याद करने लगा.

पवन सिंह रोते हुए बोले- मैंने तुम्हारी खुशी छीन लिए

सास से पवन सिंह ने रोते हुए कहा कि, मैंने तुम्हारी खुशी छीन लिए. पवन की आंखों से आंसू बहता देख उसकी मां और सास के भी आंसू छलक पड़े. फिर मनोज तिवारी ने पवन के आंसू पोंछे. मनोज ने उनसे कहा कि उन्हें हिम्मत नहीं हारना है और आगे बहुत सारे सॉन्ग गाने है. बहुत नाम कमाना है. गौरतलब है कि पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम है, जिसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. नीलम ने शादी के तीन महीने बाद ही सुसाइड कर लिया था. वहीं, इस इवेंट से पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति गायब दिखी.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh Birthday: जन्मदिन पर पवन सिंह लेकर आए 2025 का पहला सुपरहिट भोजपुरी गाना, आरा के ओठलाली सॉन्ग मचा रहा धूम

यह भी पढ़ें– Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >