Pawan Singh Chhod Di Na Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘छोड़ दीं ना’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस खूबसूरत गाने में पवन सिंह के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता महारा नजर आ रही हैं. ‘छोड़ दीं ना’ एल्बम के इस गाने को पवन सिंह ने अपनी दमदार और सुरीली आवाज में गाया है, जिसे सुनकर फैंस झूम उठे हैं. इस गाने के शानदार बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में बने इस गाने के वीडियो को पैराडाइज प्रोडक्शन के तहत पेश किया गया है, जिसका सेटअप और हर एक सीन बेहद शानदार और भव्य नजर आ रहा है.
वीडियो में दिखी रोमांस की भरमार
इस गाने के वीडियो की शुरुआत बेहद रोमांटिक अंदाज में होती है. वीडियो में पवन सिंह बेडरूम में सोए हुए नजर आते हैं, तभी उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी श्वेता महारा उन्हें बहुत ही प्यार से जगाती हुई दिखाई देती हैं. पूरे गाने में श्वेता म्हारा का लुक बेहद कातिलाना और खूबसूरत लग रहा है. वह कभी लाल तो कभी काली साड़ी में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. सनी सोनकर की बेहतरीन कोरियोग्राफी पर डांस करते हुए पवन सिंह और श्वेता महारा के बीच जबरदस्त बेडरूम रोमांस देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं.
एक्ट्रेस के प्यार में खोए नजर आएं पावर स्टार
गाने के वीडियो में दोनों के बीच का प्यार और नोक-झोंक दर्शकों का दिल जीत रही है. वीडियो के एक बेहद प्यारे सीन में पवन सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी श्वेता महरा की खूबसूरती को देखकर प्यार से बोलते हैं कि प्यार हद से ज्यादा बढ़ा हुआ है और जान लेने की बात करते हैं. इस पर एक्ट्रेस भी उन पर अपना पूरा प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं.
गाने की टीम
इस गाने को शानदार बनाने में डीओपी देवेंद्र तिवारी, एडिटर संदीप यादव और प्रोड्यूसर मनोज सिंह का बड़ा हाथ है. कुल मिलाकर, शानदार सेटअप और कमाल की केमिस्ट्री के कारण पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी चार्टबस्टर पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: नीलम गिरी की कातिलाना अदाओं के दीवाने हुए प्रवेश लाल यादव, गाना ‘रानी हो’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर
