Bhojpuri: पवन सिंह का भोजपुरी देवी गाना ‘गंगा जी नहईबो ऐ मईया’ ने नवरात्र से पहले मचाई धूम, देखें Video

Pawan singh bhojpuri devi geet: पवन सिंह के इस सुपरहिट भोजपुरी देवी गीत 'गंगा जी नहईबो ऐ मईया' में पावर स्टार की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इस गीत का वीडियो देखकर आपका मन भी मां की भक्ति में डूब जाएगा. इस भोजपुरी देवी गीत 'मईया के आरती' के बोल Arun Bihari ने लिखे हैं.

By Prabhat Khabar Print Desk | September 17, 2022 12:16 PM

#VIDEO। गंगा जी नहईबो ऐ मईया। #Pawan Singh | Ganga ji Nahaibo Ye Maiya। Bhojpuri Navratri Song 2021

भोजपुरी मेगा स्टार पवन सिंह के अन्य गानों की तरह उनके भोजपुरी देवी गीतों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है. नवरात्रि के मौके पर पवन सिंह के देवी गीत एक बार फिर से जमकर वायरल हो रहे हैं और इन गीतों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. देवी के हर पूजा पंडाल पर आप पवन सिंह के गाने को बजते हुए सुन सकते हैं. पवन के गानों के बिना मां की अराधना भोजपुरी के दर्शकों को अधूरी लगती है. 

ऐसे में हम आपके बीच मेगा स्टार पवन सिंह का एक ऐसा भोजपुरी देवी गीत लेकर आए हैं जिसने जमकर हंगामा मचाया है, पवन सिंह के इस भोजपुरी देवी गीत ‘गंगा जी नहईबो ऐ मईया’ ने पूरा का पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया है. इस गाने को अब तक 29,112,506 views मिल चुके हैं.

Next Article

Exit mobile version