Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा के नये गाने ‘मिलsता लईकवा के मुहवा’ से बढ़ेगा फैंस का क्रेज, ब्लू लहंगे में रक्षा गुप्ता ने ढाया कहर

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘मिलsता लईकवा के मुहवा’ का पोस्टर आउट हो गया है. पोस्टर के जरिए अंकुश ने बताया कि उनका ये लेटेस्ट ट्रैक किस दिन कितने बजे रिलीज होगा.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर अंकुश राजा अपने सॉन्ग्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. उनका नया गाना ‘दिल ना दिया’ सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. ये गाना अभी इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस बीच अब वह अपना लेटेस्ट ट्रैक ‘मिलsता लईकवा के मुहवा’ लेकर आ रहे हैं. सॉन्ग का पोस्टर सामने आ गया है. पोस्टर रिलीज के साथ सिंगर ने बता दिया कि किस दिन ये सॉन्ग रिलीज होने वाला है. आइए आपको बताते हैं.

भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का नया गाना

‘मिलsता लईकवा के मुहवा’ सॉन्ग 13 जनवरी को सुबह 7 बजे रिलीज किया जाएगा. ये गाना आईवीवाईवाई यशी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता नजर आएंगी. पोस्टर में वह ब्लू लहंगे चोली में नजर आ रही है. वह बिल्कुल देसी अंदाज में दिख रही है. हाथ में चूड़ी, माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने वह बहुत खूबसूरत लग रही है. बाकी डिटेल्स के लिए दर्शकों को 12 जनवरी का इंतजार करना होगा.

अंकुश राजा का ये गाना आपने मिस तो नहीं कर दिया?

अंकुश राजा अपने नये सॉन्ग दिल ना दिया को लेकर खबरों में बने हुए हैं. सॉन्ग इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. इसके बारे में उन्होंने बताते हुए इंस्टा पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, ले बेटा… “दिल ना दिया” इंस्टाग्राम पर #2 पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग में राज नंदिनी सिंह ने अपनी अदाओं का जादू चलाया है.

‘लईका होखे के बा’ सॉन्ग ने मचाया धूम

अंकुश राजा का एक और गाना ‘लईका होखे के बा’ रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया. सॉन्ग एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने जबरदस्त डांस किया था. इसे आप अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें– Ankush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ सुन आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >