गुस्से में बेकाबू हुए पवन सिंह, मां के सामने दी खुली चुनौती- वीडियो वायरल

Pawan Singh: पवन सिंह ने लाइव इवेंट में गुस्से भरे अंदाज में हेटर्स को खुली चुनौती दी. मां के सामने उनका एग्रेसिव रूप देखने को मिला. इसके बाद उन्होंने अपने गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देकर फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक लाइव इवेंट के दौरान पावर स्टार का ऐसा एग्रेसिव रूप देखने को मिला, जिसने फैंस को चौंका भी दिया और उत्साहित भी कर दिया. स्टेज पर मौजूद हजारों दर्शकों के बीच पवन सिंह ने अपने विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई.

हेटर्स को दी सीधी चुनौती

इवेंट के दौरान पवन सिंह ने गुस्से में कहा कि उनके बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, खासकर उनकी तबीयत को लेकर. उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो सामने आकर बात करे. उनके इस बयान पर दर्शकों में जोश देखने को मिला और तालियों की गूंज से पूरा माहौल भर गया.

मां के सामने दिखा दबंग अंदाज

इस दौरान खास बात यह रही कि पवन सिंह की मां भी उसी मंच पर मौजूद थीं. वह बेटे को गौर से देखती रहीं, जबकि पवन सिंह अपने तेवर में नजर आए. उनका यह दबंग और बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

डांस और परफॉर्मेंस से जीता दिल

गुस्से भरे बयान के बाद पवन सिंह ने अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म भी किया. उनके ठुमकों और एनर्जी ने पूरे इवेंट में जान डाल दी. दर्शक भी उनके साथ झूमते नजर आए और सीटियों-तालियों से माहौल गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री का असली सोशल मीडिया किंग कौन? नाम जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >