Pawan Singh 3rd Marriage: महिमा के साथ फिर दिखे पवन सिंह, दो नए वीडियो ने कर दिया सबकुछ क्लियर

Pawan Singh 3rd Marriage: पवन सिंह ने क्या तीसरी शादी कर ली? ये सवाल महिमा सिंह के साथ उनकी नजदीकियों के बाद उठने लगे हैं. सोशल मीडिया में भी पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा है. हालांकि अब तक न तो पवन सिंह और न ही महिमा सिंह इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है.

Pawan Singh 3rd Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. वीडियो सामने आते ही चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या पवन सिंह ने चुपचाप तीसरी शादी कर ली है. वजह ये कि इसके बाद भी पवन को अक्सर महिमा के साथ ही देखा जा रहा है. अब एक बार फिर कुछ नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है.

पवन–महिमा की केमिस्ट्री ने बढ़ाई चर्चाएं

पवन सिंह उन भोजपुरी सितारों में शामिल हैं, जिनका नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा है. लेकिन इस बार मामला शादी तक पहुंच गया है. वायरल वीडियो में महिमा और पवन जिस तरह साथ नजर आ रहे हैं, उसे देखकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है.

पवन के बर्थडे सेलिब्रेशन में महिमा पूरे समय उनके साथ दिखीं. वहीं, एक लेटेस्ट वीडियो में दोनों हाथ सेंकते नजर आते हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये वीडियो किसी शूटिंग का हो सकता है.

पार्टी में भी बगल में बैठी दिखीं महिमा सिंह

इसके बावजूद दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. एक और वीडियो में पवन और महिमा किसी पार्टी में साथ बैठे दिखते हैं, जहां महिमा उनके पास बिल्कुल पत्नी की तरह नजर आती हैं. काफी दिनों से पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर शोर मचा हुआ है, लेकिन अब तक इस पर न तो पवन ने कुछ कहा है और न ही महिमा सिंह ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में फैंस सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh & Vishal Bonding: विशाल सिंह को प्यार से पुचकारते दिखे पवन सिंह, VIDEO कर देगा भावुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >