Palang Sagwan Ke गाने से मची धूम, जानें इसकी फिल्म 'डोली सजा के रखना' कहां देखें

Palang Sagwan Ke: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट गाना 'पलंग सागवान' भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का है. जानिए फिल्म की कहानी और इसे OTT पर कैसे स्ट्रीम करें.

Palang Sagwan Ke: किसी शादी या पार्टी में जब खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट भोजपुरी गाना पलंग सागवान बजता है, तो हर कोई अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाता. दोनों की केमिस्ट्री, डांस और म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गाना किस फिल्म का है और इसे आप ऑनलाइन कहां देख सकते हैं? अगर नहीं तो आइए पूरी डिटेल देते हैं.

पलंग सागवान गाने के फिल्म का नाम और कहानी

पलंग सागवान गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का सुपरहिट ट्रैक है. यह फिल्म एक रोमांटिक और पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और भावनाओं को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है.

फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनकी शादी और परिवार के नियमों की वजह से कई मुश्किलें आती हैं. कहानी दिखाती है कि कैसे प्यार, समझदारी और परिवार के बीच संतुलन बना कर वे अपनी मुश्किलों को सुलझाते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं. वहीं, आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जबरदस्त ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और धांसू डांस सीक्वेंसेस ने फिल्म को और भी खास बना दिया है.

‘डोली सजा के रखना’ स्टार कास्ट

डोली सजा के रखना की स्टार कास्ट में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, रीना रानी, ​​विद्या सिंह, साहब लालधारी, अखिलेश कुमार, बीना पांडे, संतोष पहलवान, दीक्षा, फलक नाज, कोमल सिंह शामिल हैं.

OTT पर कहां देखें ‘डोली सजा के रखना’?

अगर आप पलंग सागवान गाने का मजा और फिल्म की पूरी कहानी देखना चाहते हैं, तो डोली सजा के रखना अब OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. आप इसे YouTube, Zee5 और अन्य भोजपुरी OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Nirahua की एक्शन और रोमांस से भरी फिल्में अब OTT पर, जानिए कहां करें स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >