Neelam Giri New Bhojpuri Song: नीलम गिरी का नया रोमांटिक सॉन्ग 'पलंग कमजोर' हुआ रिलीज, लहंगा-चोली में एक्ट्रेस ने मचाया तहलका

Neelam Giri New Bhojpuri Song Palang Kamjor: भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी का नया ट्रैक 'पलंग कमजोर' रिलीज हो गया है. सॉन्ग में उनकी जोड़ी प्रवेश लाल यादव संग बनी है. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है.

Neelam Giri New Bhojpuri Song Palang Kamjor: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी का लेटेस्ट गाना आ गया है. इस नये भोजपुरी गाने का नाम ‘पलंग कमजोर’ है. ये एक रोमांटिक गाना है और इसमें नीलम के अपोजिट प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री बवाल लग रही है. सॉन्ग का वीडियो काफी मजेदार है और बोल दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देंगे. सॉन्ग को भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और प्रवेश लाल ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग को आप नीलम गिरी ऑफिशियल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. आइए विस्तार से सॉन्ग के डिटेल्स के बारे में बताते हैं.

नीलम गिरी और शिल्पी राज का नया गाना ‘पलंग कमजोर’

सॉन्ग की जानकारी

एल्बम: पलंग कामजोर
गाना: पलंग कामजोर
निर्माता: नीलम गिरी
एक्टर्स. : प्रवेश लाल यादव एवं नीलम गिरी
गायक: प्रवेश लाल यादव और शिल्पी राज
संगीत: आर्या शर्मा
गीतकार: एलसी प्रवीण
निदेशक: गोल्डी जयसवाल
कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
छायाकार: राजन वर्मा
संपादक: प्रदीप यादव
डी.आई: युग मोशन पिक्चर
म्यूजिक ऑन: नीलम गिरी आधिकारिक संगीत

लहंगा चोली में काफी हसीन लगी नीलम गिरी

भोजपुरी सॉन्ग ‘पलंग कमजोर’ में नीलम गिरी लहंगा चोली पहने शानदार डांस कर रही है. प्रवेश लाल यादव उनके ऑन स्क्रीन पति बने हैं और दोनों वीडियो में रोमांस कर रहे हैं. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है. गाने का रिदम और म्यूजिक काफी जबरदस्त है. गीत के बोल और डांस मूव्स सॉन्ग को दिलचस्प और उत्साही माहौल बनाते हैं.

यूजर्स की प्रतिक्रिया

यूजर्स म्यूजिक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, नीलम गिरी टीआरपी क्वीन और भोजपुरी क्वीन. एक यूजर ने लिखा, लव यू. बहुत ही अच्छा. एक यूजर ने लिखा, नाइस लिरिक्स. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया सुनकर.

यह भी पढ़ेंGoldi Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया गोल्डी यादव का नया गाना ‘कमरिया में लहरे देला’, आराध्या सिंह के ठुमकों पर फिदा हुए एक्टर अजय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >