‘दिलवे में राख लिहि’ 10 मिलियन पार, जींस-टॉप में माही श्रीवास्तव का स्टाइल छाया

Mahi Shrivastava Dilwe Me Rakh Lihi Song: ‘दिलवे में राख लिहि’ ने 10 मिलियन व्यूज पार कर लिया है. राजनंदनी सिंह की आवाज, माही श्रीवास्तव की परफॉर्मेंस और शानदार म्यूजिक ने गाने को खास बना दिया है.

Mahi Shrivastava Dilwe Me Rakh Lihi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों पुराने गानों का भी जलवा देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक गाना ‘दिलवे में राख लिहि’ इन दिनों यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब 10 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने ने अब 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए है. यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और अब तक लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रहा है.

राजनंदनी सिंह की आवाज बनी गाने की जान

इस गाने को सिंगर राजनंदनी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर विक्की वोक्स ने इस गाने का म्यूजिक दिया है. वीडियो की बात करें तो इसमें माही श्रीवास्तव की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. उनके एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को और भी खास बना दिया है.

देखें सॉन्ग का वीडियो

गाने की टीम

इस गाने का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि निर्देशक सुनील बाबा ने ढूंढ़ा है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी गौरव राय और रंजन ने की है, वहीं कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है. एडिटिंग आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने मिलकर की है.

अपने प्यार को दिल में बसा कर रखना चाहती है माही

गाने के इन खूबसूरत बोलों में प्यार और अपनापन साफ झलकता है. सिंगर अपने एहसास को बड़े ही सरल अंदाज में बयां करते हुए कहती हैं कि जैसे आंखों में काजल सजा कर उसे संभालकर रखा जाता है, वैसे ही वह अपने दिल में अपने प्यार को बसाकर रखना चाहती हैं.

‘चाय चाही’ सॉन्ग सुन आपने?

माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘चाय चाही’ 20 मार्च को रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया. प्रतिभा राज की दमदार आवाज गाने में जान डालती है, जो माही के परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन तालमेल बनाती है. गाने की कहानी एक शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति को दहेज को लेकर ताने देती है और मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखती है. नीले और सुनहरे रंग की साड़ी में माही श्रीवास्तव का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘देवरा दहाड़ मारे’ के साथ लौटी खुशी कक्कड़, मुस्कान जायसवाल के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >