आम्रपाली दुबे की फिल्म का नया गाना ‘घात हो गइल’ रिलीज, प्रियंका सिंह की आवाज का चला जादू

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का नया भोजपुरी गाना ‘घात हो गइल’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. प्रियंका सिंह की आवाज, ओम झा के संगीत और आम्रपाली दुबे के भावुक अंदाज ने इस गाने को दर्शकों के बीच खास बना दिया है.

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक और शानदार गाना रिलीज हो चुका है. फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का नया भोजपुरी ट्रैक “घात हो गइल” दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने में भावनाओं, रिश्तों और देसी अंदाज का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है. गाने का संगीत और बोल इसे खास बनाते हैं, वहीं इसकी प्रस्तुति फिल्म की कहानी को और गहराई देने का काम करती है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भोजपुरी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

गाने के पीछे की टीम

फिल्म लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी का नया भोजपुरी गाना “घाट हो गइल” अपने दमदार संगीत और भावनात्मक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस गाने को मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है. गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जो कहानी और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाते हैं. फिल्म में आम्रपाली दुबे, जय यादव, कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी, जया पांडेय, रितु पांडेय और अविनाश शाही समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं, जबकि निर्देशन अजय झा ने किया है. यह गाना एंटर10 रंगीला के म्यूजिक लेबल से रिलीज किया गया है और रिलीज के बाद से ही भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है, जहां घर की बहुओं और सास के बीच लगातार तकरार बनी रहती है. ऐसे माहौल में सबसे छोटी बहू शीतल घर में कदम रखती है. अपने विनम्र व्यवहार, संस्कार और समझदारी से वह धीरे-धीरे पूरे परिवार का भरोसा और प्यार जीत लेती है. लेकिन शीतल को मिल रही तारीफ और सम्मान घर के कुछ लोगों को रास नहीं आता, जिसके बाद उसके खिलाफ साजिशों का दौर शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें: 9 मई को टीवी पर धमाल मचाएगी आम्रपाली दुबे की फिल्म, ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का होगा प्रीमियर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >