‘देवरा दहाड़ मारे’ के साथ लौटी खुशी कक्कड़, मुस्कान जायसवाल के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Khushi Kakkar New Song 2026 Devra Dahad Mare: गाना ‘देवरा दहाड़ मारे’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. आसान बोल, दमदार म्यूजिक और मुस्कान जैसवाल के शानदार डांस ने गाने को खास बना दिया है.

Khushi Kakkar New Song 2026 Devra Dahad Mare: भोजपुरी सिंगर खुशी खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘देवरा दहाड़ मारे’ आज रिलीज होते ही तेजी से लोगों के बीच चर्चा में आ गया है. इस गाने को Wave Music और Wave Music Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है. गाने पर अब तक 8000 से ज्यादा व्यूज आ गए और ये बढ़ रहा है.

म्यूजिक और बोल ने जीता दिल

इस गाने के बोल रमन बिहारी ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान केशरी ने तैयार किया है. गाने की धुन और बीट्स ऐसी हैं कि यह शादी, पार्टी और खास मौकों के लिए एकदम फिट बैठता है. भोजपुरी गानों में जो एनर्जी और देसी तड़का चाहिए होता है, वह इस गाने में साफ नजर आता है.

सॉन्ग का वीडियो

यहां देखें सॉन्ग का पूरा वीडियो

गाना- देवरा दहाड़ मारे
गायिका – खुशी कक्कड़
एक्ट्रेस – मुस्कान जयसवाल
गीत – रमन बिहारी
म्यूजिक डायरेक्टर – टिंकू तूफान केशरी
वीडियो डायरेक्टर – आकाश राज
कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

वीडियो में मुस्कान जायसवाल का देसी अंदाज

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल नजर आ रही हैं, जो देसी लुक में दिख रही है. वीडियो में उनका एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और देसी अंदाज दर्शकों को बांधे रखता है.

आपने सुना ‘घूमावतार छोकरी’?

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल नजर आ रही हैं, जो देसी लुक में दिख रही है. वीडियो में उनका एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और देसी अंदाज दर्शकों को बांधे रखता है. गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है. गाने में एक पत्नी की नाराजगी और उसका मजाकिया अंदाज दिखाया गया है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है. वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की जोड़ी नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें- ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ ने मचाया धमाल, शिल्पी राघवानी का देसी लुक बना हाइलाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >