खुशी कक्कड़ का गाना ‘कमजोर कईलS राजा जी’ रिलीज, दर्शकों को भाया ऋतु का देसी अंदाज

Khushi Kakkar New Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘कमजोर कईलS राजा जी’ रिलीज हो गया है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो इसकी वीडियो आप इसी खबर में देख सकते हैं.

Khushi Kakkar New Magahi Song 2026 Kamjor Kaila Raja Ji: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है. इसी बीच सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘कमजोर कईलS राजा जी’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. देसी अंदाज, कैची म्यूजिक और शानदार वीडियो के चलते यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देख सकते हैं आप गाने का वीडियो

वीडियो में ऋतु और रोशन की केमिस्ट्री ने जीता दिल

गाने के वीडियो में ऋतु और रोशन की जोड़ी नजर आ रही है, जो अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस काफी नेचुरल और एनर्जेटिक लग रही है. खासतौर पर ऋतु का साड़ी में ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनका डांस मूव्स गाने को और भी खास बना रहे. रोशन भी अपने अंदाज से वीडियो में जान डालते नजर आते हैं. इस गाने के बोल आजाद भारती ने लिखे हैं. गाने के लिरिक्स में देसी फ्लेवर के साथ इमोशन और मस्ती का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है.

गाने के इस टीम के बारे में जानिए

  • एलबम:- प्यारे कॅल्स राजा जी
  • गाना:- कामजोर कैला राजा जी
  • गायिका:- खुशी कक्कड़
  • एक्टर्स:- रितु और रोशन
  • गीत :- आजाद भारती
  • संगीत:- टिंकू तुफान केशरी
  • निर्देशक:-राजेश गुप्ता
  • प्रोजेक्ट हेड :- राजकुमार सिंह (राजू)
  • पोस्टर डिजाइन:-पुरुषोतम कुमार
  • निर्माता :- अनंत कुमार
  • लेबल/कंपनी:- मां तारा रिकॉर्ड्स प्रा. लिमिटेड

खुशी कक्कड़ के गानों की लिस्ट

खुशी कक्कड़ के गानों की लिस्ट काफी लंबी है. उनके पॉपुलर गानों में ‘बना लेहब दुल्हनिया’, ‘बरूद लगातार’, और ‘लइतवा बरबो भुक भुक रे’ जैसे ट्रैक शामिल हैं. इसके अलावा ‘प्रशासन’, ‘क्रिज पर धोनी’ और ‘रंगदारी’, ‘जमाना बदल गया’, ‘भौजी लेंगे लेंगे’, ‘बोधनिया मारो रे बोटनझाटा’, ‘सावत्या ए राजा’, ‘हथियार चाही हो’, नईया हो रामा’, ‘प्यार करो है’, ‘बम लगातार’, ‘छौड़ा चुप चुप’, ‘गोरे तोर गलिया’ जैसे गाने भी उनकी हिट लिस्ट में आते हैं.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘पिय ना जवानी’ आउट, सुनीता सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >