पति की होशियारी पर भड़कीं पल्लवी सिंह , नया गाना खेलाड़ राजा जी रिलीज

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘खेलाड़ राजा जी’ रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में पत्नी का अपने पति के प्रति जबरदस्त गुस्सा और टशन देखने को मिल रहा है.

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी दर्शकों के बीच खुशी कक्कड़ अपनी खास गायकी के लिए जानी जाती हैं. उनका नया गाना ‘खेलाड़ राजा जी’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में खुशी कक्कड़ ने अपनी प्यारी आवाज देकर रंग भर दी है. वहीं गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने एक्सप्रेशन से गाने के सीन को और भी शानदार बना दिया है. यह गाना रजनीश सिंह के प्रोडक्शन और धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में तैयार किया गया है. गाने को दर्शक मीना एंटरटेन्मेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

पल्लवी सिंह के दिखें जबरदस्त तीखे तेवर

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस पल्लवी सिंह पूरे देसी स्वैग और तेवर में नजर आ रही हैं. वह अपने ऑन-स्क्रीन पति को ताना मारते हुए कहती हैं कि ज्यादा होशियार मत बनो राजा जी, तुम्हारा सारा लक्षण मैं जान रही हूं. एक्ट्रेस का यह अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस गाने में जान फूंक रहे हैं. वीडियो में पति-पत्नी के बीच की खट्टी-मीठी तकरार और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने जो गाने को और मजेदार और कैची बनाता है. आगे एक्ट्रेस गुस्से में आकर अपने पति को सर फोड़ने का चेतावनी देती हैं. उनके इस बेबाक अंदाज ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

खेलाड़ राजा जी गाने का वीडियो

गाने की टीम के बारे में

इस गाने को प्रणव बिहारी ने लिखा है, जिनके बोल हमेशा की तरह सीधे दिल और दिमाग पर जगह बना रहे हैं. संगीतकार टिंकू तूफान केशरी ने गाने को बेहतरीन बीट्स दिए हैं, जिस पर पैर थिरकने से नहीं रुकते. विकी डीएस की कोरियोग्राफी ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है. गाने का डिजिटल काम विकी यादव देख रहे हैं. खुशी कक्कड़ का यह गाना इस साल का नया डांस एंथम बनने की राह पर है.

यह भी पढ़ें: अनुपमा यादव का नया सैड सॉन्ग ‘भूल गइला’ रिलीज, वीडियो देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >