ब्लैक साड़ी में छाईं पल्लवी गिरी, ‘जवनिया के खतरा’ गाने में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जवनिया के खतरा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में मस्ती, ग्लैमर और देसी अंदाज का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी गानों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इस बीच सिंगर खुशी कक्कड़ का नया ट्रैक ‘जवनिया के खतरा’ इन म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. गाने में खुशी की एनर्जी भरी आवाज सुनने को मिलती है. वहीं दूसरी तरफ वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी गिरी अपने खूबसूरती से जलवा बिखेर रही हैं. एक्ट्रेस का स्टाइल, डांस मजेदार लग रहा है, जो इस एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज बना रहा है.

वीडियो में दिखा ग्लैमर और देसी तड़का

गाने के वीडियो में एक्टर विमल पांडेय के साथ पल्लवी गिरी की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना देते हैं. गाने के सीन में एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उनका स्टाइल, अंदाज और कॉन्फिडेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कभी वह शानदार डांस करती दिखती हैं, तो कभी अपने पति के साथ रोमांस. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स इतने जबरदस्त हैं कि दर्शक उन्हें बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे. गाने की थीम के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने बढ़ते जवानी को ‘खतरा’ बताती नजर आती हैं, जिसे उन्होंने अपने अंदाज और अदाओं से और भी दिलचस्प बना दिया है.

‘जवनिया के खतरा’ गाने का वीडियो

गाने के पीछे की कलाकारों के बारे में

इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल बित्तू विद्यार्थी ने लिखे हैं, जो काफी कैची हैं. म्यूजिक विकास यादव ने दिया है, जिसने गाने को और भी एनर्जेटिक बना दिया है. वीडियो में विमल पांडेय और पल्लवी गिरी की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. इस गाने को इन म्यूजिक भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है और इसका डिजिटल मैनेजमेंट शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने संभाला है.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज, माही श्रीवास्तव के देसी अंदाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >