Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का पहला धोबी गीत ‘देवरा खलशिया’ हुआ रिलीज, नीलम सरोज की शिकायतों पर फैंस फिदा

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी ककड़ का नया भोजपुरी गाना ‘देवरा खलशिया’ रिलीज हो चुका है. नीलम सरोज के एक्सप्रेशन्स और ओंकार प्रिंस की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया.

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘देवरा खलशिया’ रिलीज हो चुका है. यह गाना Krish Entertainment यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा में आ गया है. खास बात यह है कि यह खुशी कक्कड़ का पहला धोबी गीत है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए गाने की खास बातें और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

नीलम सरोज की अदाओं ने बढ़ाया गाने का मजा

गाने के वीडियो में नीलम सरोज नजर आ रही हैं, जिनके एक्सप्रेशन्स और अदाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. वीडियो की कहानी में नीलम अपने पति से शिकायत करती हैं कि उनका देवर उन्हें लगातार परेशान करता रहता है.

दूर शहर में मौजूद पति के किरदार में ओंकार प्रिंस नजर नहीं आते, लेकिन उनकी आवाज में समझाने वाला अंदाज कहानी को और मजेदार बना देता है. वह पत्नी को समझाते हैं कि देवर को पहले ही सिर पर नहीं चढ़ाना चाहिए था और अब वह छोटा है, इसलिए ज्यादा फिक्र न करें. पति-पत्नी के बीच यह बातचीत दर्शकों को काफी एंटरटेनिंग लग रही है.

ओंकार प्रिंस और खुशी कक्कड़ की आवाज ने बढ़ाया असर

गाने को ओंकार प्रिंस और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. दोनों की जुगलबंदी और लोक रंग में डूबा अंदाज गाने को और भी खास बना देता है. म्यूजिक और बोल सीधे देसी माहौल से जुड़ते हैं, जिसकी वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस के रिएक्शन

‘देवरा खलशिया’ को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सुपरहिट सॉन्ग.” दूसरे ने कहा, “वाह भाई ओंकार प्रिंस यादव जी, आपका गाना तो दिल जीत लिया.” वहीं, कई फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए गाने पर प्यार लुटाया है.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: ओंकार प्रिंस, खुशी कक्कड़
  • गीत: अरविंद निषाद
  • संगीत: दिलीप प्रजापति
  • वीडियो: आशीष गौतम
  • संपादक: अंगद गौतम
  • फीचर: नीलम सरोज
  • कोरियोग्राफर: उदय सर
  • सहयोग: मित्र एवं परिवार
  • निर्माता: ओंकार प्रिंस

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: ‘फसल बा भतार भउजाई से’ हुआ रिलीज, काजल केशरी के एक्सप्रेशन्स और सविता यादव की आवाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >