Bhojpuri Song: साल 2026 में रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को पूरे देश में मनाया जाएगा. जैसे-जैसे होली करीब आ रही है, वैसे-वैसे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी होली के गानों की धूम शुरू हो गई है. इसी बीच भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ एक नया होली स्पेशल गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम है ‘रंगल चाहे कुरूति’. यह गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह है कि गाने में रैप भी जोड़ा गया है, जिससे यह सुनने में अलग लग रहा है.
गाने की खासियत
‘रंगल चाहे कुरूति’ एक मस्ती से भरा हुआ होली गीत है, जो रंगों के त्योहार की खुशी और उमंग को दिखाता है. गाने में होली की झलक देखने को मिलती है, जहां रंग, गुलाल और ठिठोली के बिना होली अधूरी मानी जाती है. खुशी कक्कड़ की आवाज इस गाने की जान है, जो सुनते ही होली के रंगों में डूब जाने का मन कर देती है. इस गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं. वहीं गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान केसरी ने तैयार किया है. उन्होंने होली के रंगीन माहौल को ध्यान में रखते हुए ऐसा संगीत दिया है, जो थिरकने पर मजबूर कर देता है.
मुस्कान जैसवाल ने बिखेरा जादू
वीडियो में मुस्कान जैसवाल नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन गाने को और भी खास बना देते हैं. वीडियो में होली की मस्ती, रंगों की बौछार और खुशियों का माहौल साफ दिखाई देता है. गाने का निर्देशन आकाश राज ने किया है, जिन्होंने होली के रंग और मस्ती को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है. यह होली स्पेशल गाना बीटीएस म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. होली के मौके पर लोग ऐसे ही गानों की तलाश में रहते हैं, जिन्हें परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय किया जा सके.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: ‘दक्षिण भारतीय बहू’ बनकर लौटी अंजना सिंह, इस दिन यूट्यूब पर रिलीज होगा फिल्म का अनोखा ट्रेलर
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: रंग, गुलाल और मस्ती से भरा खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल सॉन्ग ‘गलिया गोरे गोरे’ रिलीज
