Bhojpuri Song: रंग, गुलाल और मस्ती से भरा खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल सॉन्ग ‘गलिया गोरे गोरे’ रिलीज

Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘गलिया गोरे गोरे’ रंगों, मस्ती और देसी रोमांस से भरपूर है. खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज और चुलबुला अंदाज गाने को खास बनाता है.

Bhojpuri Song: होली का त्योहार आते ही हर तरफ रंग, गुलाल और मस्ती का माहौल बनने लगता है. इस साल होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी और उससे पहले ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली का रंग चढ़ने लगा है. इसी बीच खुशी कक्कड़ का नया होली स्पेशल गाना ‘गलिया गोरे गोरे’ आज रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वेव म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए उस गाने को खबर लिखे जाने तक करीब 8.3 हजार व्यूज मिल चुके हैं. 

गाने में दिखा खुशी का चुलबुला अंदाज

‘गलिया गोरे गोरे’ एक हल्का-फुल्का, मस्ती से भरा होली गीत है, जिसमें रंगों की शरारत, प्यार की मिठास और देसी अंदाज साफ नजर आता है. गाने को खुशी कक्कड़ ने ही अपनी आवाज दी है और खास बात यह है कि वह इस गाने में एक्ट्रेस के तौर पर भी नजर आ रही हैं. खुशी कक्कड़ की एनर्जी और मासूम अंदाज गाने को और भी खास बना देता है. इस गाने का वीडियो आकाश राज ने डायरेक्ट किया है. वीडियो में रंग-बिरंगे सीन, होली की मस्ती और खुशी कक्कड़ की चुलबुली अदाएं गाने को देखने लायक बनाती हैं.

गाने की टीम

गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं, जो काफी मजेदार हैं. लिरिक्स सुनते ही होली की यादें ताजा हो जाती हैं, जब दोस्त-यार एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और हंसी-मजाक चलता रहता है. म्यूजिक डायरेक्शन का काम रेहान स्टूडियो और प्रकाश सोनी ने संभाला है. गाने का संगीत पूरी तरह होली के रंग में डूबा हुआ है, जिसमें ढोलक, देसी बीट्स और मस्ती भरा ट्यून सुनने को मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: शादी-ब्याह की खुशियों में रंग भर रहा शिल्पी राज का नया भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग ‘दूल्हे राजा’, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: 37 मिलियन व्यूज पार, रील्स की दुनिया में छाया खेसारी लाल यादव का ‘प्यार के अमृत पीके’, डांस स्टेप्स ने मचाया बवाल

ये भी पढ़ें: Neelkamal Singh-Sunny Leone New Song: नीलकमल सिंह का ‘चेहरा तेरा’ बना इंटरनेट सेंसेशन, सनी लियोनी संग केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >