Khesari Lal Yadav Song Kamar Damage: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो रिलीज के बाद लंबे समय तक लोगों की जुबान पर बने रहते हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘कमर डैमेज’, जिसे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी पर फिल्माया गया है. यह गाना भले ही पहले रिलीज हो चुका हो, लेकिन आज भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. गाने की एनर्जी, डांस और म्यूजिक की वजह से यह ट्रैक अब भी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच खूब सुना और देखा जा रहा है.
यूट्यूब पर मिल चुके हैं 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज
‘कमर डैमेज’ गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इस वीडियो को 111,486,232 यानी करीब 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गाने की धुन ऐसी है कि सुनते ही लोग थिरकने लगते हैं.
गाने का पूरा वीडियो यहां देखें
खेसारी और नीलम की केमिस्ट्री ने जीता दिल
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वीडियो में खेसारी और नीलम गिरी के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है. इसे आराध्या फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है, जिसके निर्माता बंटी यादव हैं.
फैंस का मिल रहा जबरदस्त प्यार
गाने को लेकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर @MukulSinghDildarLiveRecording ने लिखा, बेहद खूबसूरत आवाज. गाना सुपरहिट ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव. @msd_mahiiii07 नाम के यूजर ने लिखा, वाह. मजा आ गया ट्रेंडिंग स्टार. लव यू खेसारी भैया. @Hamrajyadav-r8n2k नाम के यूजर ने लिखा, वाह कितना डांस अच्छा लग रहा है खेसारी भैया जिंदाबाद. यूजर @govindyadavofficial8549 ने लिखा, खेसारी भैया जब भी गाते हैं दिल खुश कर देते हैं जय हो.
यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाई धूम, शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल
