खेसारी और काजल की केमिस्ट्री ने इस गाने को बनाया सुपरहिट, 260M+ व्यूज

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का हिट भोजपुरी गाना ‘सुताल तनी कोरा में’ एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को अब तक 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में खेसारी और काजल के बीच की गजब रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. जानिए क्यों इस गाने को आज भी फैंस इतना पसंद करते हैं…

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें दर्शक सालों बाद भी नहीं भूलते. जब भी हिट गानों की बात होती है, तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है. इसी जोड़ी का एक पुराना गाना इन दिनों फिर से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. गाने का नाम है सुताल तनी कोरा में, जिसे अब तक 26 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतने नंबर्स यह साबित करते हैं कि आज भी दर्शकों के बीच इस जोड़ी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है.

मजेदार है गाने की कहानी

गाने की शुरुआत बड़े दिलचस्प अंदाज में होती है. वीडियो में दिखाया गया है कि खेसारी लाल यादव आराम से सोफे पर सो रहे होते हैं. तभी काजल राघवानी की एंट्री होती है और वह प्यार से उनकी गोद में सोने की कोशिश करती हैं. लेकिन खेसारी उन्हें दूर कर देते हैं और यहीं से दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक शुरू हो जाती है. इसके बाद काजल कभी उनके पीछे भागती नजर आती हैं, तो कभी अपने डांस से उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं. दोनों के बीच की यह मस्ती और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है.

खेसारी और काजल ने दी है आवाज

भोजपुरी गानों को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनमें ज्यादा फूहड़ता होती है. लेकिन यह गाना उन कॉन्सेप्ट से बिल्कुल अलग है. ‘सुताल तनी कोरा में’ गाने में कहीं भी अश्लीलता नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस, मस्ती और हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिलती है. यही वजह है कि यह गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को खुद खेसार लाल यादव और काजल राघवानी ने अपनी आवाज दी है. 

आज भी मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस गाने की कामयाबी के पीछे पूरी टीम की मेहनत है. इसके बोल प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. महेश आचार्य के निर्देशन में बना यह गाना इश्तार भोजपुरी पर रिलीज हुआ था और आज भी दर्शकों के बीच खूब देखा जा रहा है. अगर आपने अब तक यह गाना नहीं देखा है, तो यकीन मानिए आप भोजपुरी का एक शानदार गाना मिस कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: मोनालिसा ने खोली पवन सिंह की ‘अफेयर कुंडली’, अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर भी किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >