Khesari Lal Yadav New Song Release Date: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ इस दिन होगा रिलीज, रोमांटिक अंदाज में चलाएंगे ट्रेंडिग स्टार अपना जादू

Khesari Lal Yadav New Song Release Date: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ रोमांस से भरपूर होने वाला है. गाने किस दिन रिलीज होगा, इसकी जानकारी एक्टर ने शेयर कर दी है. सॉन्ग को खेसारी ने अपनी आवाज दी है.

Khesari Lal Yadav New Song Release Date: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फैंस तैयार हो जाए. खेसारी अपना एक जबरदस्त नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ रिलीज करने वाले हैं. रिलीज डेट खेसारी ने अनाउंस कर दिया है. गाने का पोस्टर आ गया है और उसमें ट्रेंडिग स्टार काफी धांसू लग रहे हैं. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है और इसे खेसारी और नेहा राज ने गाया है. गाना 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा.

खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहा’ इस दिन होगा रिलीज

खेसारी लाल यादव के फैंस को बता दें कि उनका नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ दो दिन बाद यानी 11 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. ये सॉन्ग आप वीवाईआरएलभोजपुर यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. गाना यादव लालू ने लिखा है और श्याम सुंदर ने म्यूजिक दिया है. गाने का डायरेक्टर पंकज सोनी है और एडिटर प्रकाश प्रजापति है. मेकअप विजय कुमार बिक्कू ने किया है और कोरियोग्राफर मोनू श्रीवास्तव का है. जबकि गाने के डीओपी अरमान सिंह और निरंजन राज है.

खेसारी लाल यादव बोले- रिलीज नजदीक बा

पोस्टर के कैप्शन में लिखा हुआ है कि ई पोस्टर कह रहल बा ‘ए राजा धईले रहs’ दिल में सीधा उतर जाए वाला रोमांटिक गाना होखी. बस थोड़े दिन, रिलीज नजदीक बा. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, दबंग स्टार ऑफ भोजपुरी. एक यूजर ने लिखा, ट्रेंडिग होगा ये गाना. एक यूजर ने लिखा, गाना बवाल होने वाला है. एक यूजर ने लिखा, भैया 11 दिसबंर का है इंतजार. एक यूजर ने लिखा, शेर- शेर होता है चाहे कुछ भी हो जाए- ट्रेंडिग स्टार.

इससे पहले रिलीज हुआ था खेसारी का सैड सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का सैड सॉन्ग ‘तुहु रोअबू रानी’ रिलीज हो चुका है. सॉन्ग में दिखाया गया कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें किसी और लड़के के लिए धोखा दे देती है. उनका दिल टूट जाता है और वह काफी दुखी होते है. इस सॉन्ग में खेसारी का साथ आर्या बंसल ने स्क्रीन पर दिया है.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Tuhu Roabu Rani Song: अपनी GF को दूसरे की बाहों में देख टूटे खेसारी लाल, ट्रेंडिंग स्टार का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ सुन रो देंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >