खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना ‘पलंग के ड्राइवर’ छाया, पारुल यादव की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘पलंग के ड्राइवर’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने गाया है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song palang ke draivar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘पलंग के ड्राइवर’ सामने आते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रिलीज के कुछ ही समय में इसे 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को खेसारी के साथ सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है.

खेसारी और पारुल यादव की केमिस्ट्री ने जीता दिल

गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस पारुल यादव नजर आ रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और डांस मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. वीडियो में खेसारी और पारुल का स्टाइल, एक्सप्रेशन और मस्ती भरा अंदाज गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देता है. वीडियो में पारुल व्हाइट और ब्लैक कलर की साड़ी में दिख रही है.

‘पलंग के ड्राइवर’ का वीडियो

जानिए ‘पलंग के ड्राइवर’ की पूरी टीम और कलाकार

  • एल्बम: पलंग के ड्राइवर
  • गायक : खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज
  • गीत: निक्की निहाल
  • संगीत : प्रियांशु सिंह
  • निर्देशक और कोरियोग्राफर: रौनक राऊत
  • डीओपी : वजीर कला
  • एडिट: सिद्धार्थ श्रॉफ
  • लाइनअप प्रोडक्शन: अमित सैनी
  • वीडियो: पैराडाइज़ प्रोडक्शन
  • निर्माता: रुद्रांश म्यूजिक एंड फिल्म प्रोडक्शन
  • म्यूजिक ऑन: ओम रिकॉर्ड्स भोजपुरी
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

फैंस दे रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स

फैंस कमेंट्स में खेसारी लाल यादव की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. यूजर @AnilKumar-my6tz ने कहा, सुपर बवाल गाना है. यूजर @HimanshuYadav-j1f1p ने लिखा, खेसारी लाल यादव आ चुके हैं. अब तबाही मचेगा. यूजर @rajkumar-y2l8i ने लिखा, बहुत अच्छा गाना खेसारी भैया जी. इसकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों दिलों में राज करते हैं. यूजर @myprincess9893 ने लिखा, जियो मेरे शेर.

यह भी पढ़ें खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >