खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट सॉन्ग ‘6 गोली मारब नथुनिया पा’ मचा रहा धूम, वीडियो है जबरदस्त

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट सॉन्ग ‘6 गोली मारब नथुनिया पा’ तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा. वीडियो में खेसारी के साथ पारुल यादव स्टाइलिश लुक में दिख रही है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 6 Goli Marab Nathuniya Pa: भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए गाने ‘6 गोली मारब नथुनिया पा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह नया भोजपुरी गाना 7 जून को जीएमजी-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद अब तक गाने पर 60 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए और ये नंबर्स बढ़ रहे हैं.

खेसारी और सृष्टि भारती की आवाज ने चलाया जादू

‘6 गोली मारब नथुनिया पा’ में खेसारी लाल यादव के साथ सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल गीतकार राजकुमार प्रियदर्शी ने तैयार किया है. वहीं संगीतकार प्रियांशु सिंह ने इसे आधुनिक बीट्स और भोजपुरी तड़के के साथ सजाया है. टीम के अन्य लोग-

  • कोरियोग्राफर: सानी
  • निदेशक – आदि.इन
  • एडिट- आदि.इन
  • डीओपी – राजन वर्मा
  • निर्माता- राजकुमार सिंह

‘6 गोली मारब नथुनिया पा’ का वीडियो

वीडियो में खेसारी का दिखा स्टाइलिश अंदाज

वीडियो में खेसारी लाल यादव का कूल और कॉन्फिडेंट अंदाज दिखाई देता है तो कहीं वे अपने खास स्टारडम से स्क्रीन पर छा जाते हैं. उनकी स्टाइलिंग, डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस वीडियो को और भी मनोरंजक बनाती है. इस गाने में पारुल यादव नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट और टॉप पहनकर ग्लैमरस अंदाज पेश किया है. उनके डांस एक्सप्रेशन और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक पसंद कर रहे हैं. खेसारी और परुल की जोड़ी वीडियो में काफी आकर्षक लग रही है.

फैंस को पसंद आ रहा नया भोजपुरी ट्रैक

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच ‘6 गोली मारब नथुनिया पा’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए मुन्नू दास ने लिखा , पूरा 500 मिलियन जाएगा. भाई क्या गाना है. मजा आ गया सुनकर. खेसारी भैया का जो गाना का लाइन है ना मजा गया सुन कर. राज यादव ने लिखा, ऐसा गाना आना चाहिए एकदम बवाल गाना है जियो.

यह भी पढ़ें- प्यार में मिला धोखा, टूट गया दिल, रितेश पांडे का नया गाना हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >