Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Doli Me Goli Mar Dem 3: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का एक नया और बेहद दर्दभरा गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम है ‘डोली में गोली मार देब 3’. यह गाना ‘World Voice Music’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है और हर प्यार करने वाले के दिल को छू रहा है.
यहां देखें गाने का म्यूजिक विडियो-
इस गाने की इमोशनल कहानी क्या है?
यह गाना उन कपल्स की कहानी दिखाता है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हालात और परिवार की वजह से साथ नहीं रह पाते. वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी प्रेमिका (शोना द्विवेदी) से सच्चा प्यार करते हैं, लेकिन उनकी शादी किसी और से हो जाती है. इसके बाद खेसारी अपने दिल को समझाकर उसे उसकी नई जिंदगी के लिए दुआ देते हैं.
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. अखिर में एक दुखद मोड़ आता है, शोना एक चिट्ठी लिखती हैं, जिसमें वह अपने टूटे हुए दिल की बात बताती हैं. फिर वह इतना बड़ा कदम उठा लेती हैं कि कहानी और भी इमोशनल हो जाती है.
गाने को सुनकर क्या बोल रहे हैं फैंस?
गाना इतना ज्यादा इमोशनल है कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “क्या आवाज है खेसारी भैया!” वहीं, दूसरे यूजर ने दावा किया, “यह इस साल का 100% सुपरहिट गाना बनेगा.” जबकि एक अन्य फैन ने खुश होकर लिखा, “भाई गाना ट्रेंडिंग में आ गया है.”
गाने को बनाने वाली टीम
- गायक (Singer): खेसारी लाल यादव
- सह-गायिका (Female Vocalist): कशिश सिन्हा
- गीतकार (Lyrics): पवन पांडेय
- संगीत (Music): पवन धुन स्टूडियो
- संगीतकार (Composer): अंकुल पुरोहित
- कलाकार (Featuring): खेसारी लाल यादव, शोना द्विवेदी और लव पांडेय
यह भी पढ़ें: 800 मिलियन व्यूज के करीब पहुंचा ‘Chhalakata Hamro Jawaniya’, यहां बिल्कुल फ्री में देखें पवन सिंह की यह सुपरहिट फिल्म
