खेसारी लाल-काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाई धूम, ‘सरसों के सागिया’ मचा रहा धूम

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Sarso Ke Sagiya: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी फैंस की पसंदीदा है. उनका रोमांटिक गाना ‘सरसों के सागिया’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Sarso Ke Sagiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट से बाहर नहीं होते. खासकर रोमांटिक गानों की बात करें तो दर्शक इन्हें बार-बार सुनना पसंद करते हैं. भोजपुरी सिनेमा के फैंस के बीच जब भी पुराने सुपरहिट गानों की चर्चा होती है, तो इसमें खेसारी लाल यादव का नाम जरूर आता है. अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज की वजह से खेसारी ने भोजपुरी म्यूजिक में एक खास पहचान बनाई है. यही कारण है कि उनके कई गाने रिलीज के कई साल बाद भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं.

देखें वीडियो

‘सरसों के सागिया’ को मिले इतने व्यूज

भोजपुरी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस के साथ खेसारी लाल यादव की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है, लेकिन कुछ एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री अलग ही नजर आती है. उन्हीं में से एक हैं काजल राघवानी. पर्दे पर खेसारी और काजल की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है. इन दिनों यूट्यूब पर दोनों का एक पुराना गाना फिर से चर्चा में आ गया है. इस गाने का नाम है ‘सरसों के सागिया’. साल 2017 में यह रोमांटिक गाना रिलीज हुआ था. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 199.28 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज बढ़ ही रहे.

जानें किस फिल्म का गाना है ये ?

‘सरसों के सागिया’ सॉन्ग में गांव का माहौल दिखाया गया है. गाने के बोल सरल और दिल को छू लेने वाले हैं. ये सॉन्ग फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ का है. फिल्म का हिस्सा खेसरी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतु सिंह, अवधेश मिश्रा, परम हंस सिंह, संजय पांडे, आनंद मोहन, करण पांडे, संजय महानंद हैं.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया खेसारी-अक्षरा का रोमांस, ‘पानी पानी’ गाने का जलवा बरकरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >