‘घुटूर घुटूर’ ने रिलीज के साथ मचाई धूम, यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का जलवा

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘घुटूर घुटूर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है. खुशी कक्कड़ की आवाज और डिंपल सिंह के ग्लैमरस अंदाज ने गाने को फैंस के बीच और भी खास बना दिया है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसाली लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘घुटूर घुटूर’ से धमाल मचाने आ गए हैं. इस गाने में उनके साथ खुशी कक्कड़ की आवाज और डिंपल सिंह का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज होते ही यह भोजपुरी गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोमांस, मस्ती और जबरदस्त डांस से भरपूर ‘घुटूर घुटूर’ को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

गाने के पीछे की टीम

इस गाने को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने तैयार किया है, जो इसे और भी खास बनाता है. वीडियो में डिंपल सिंह का ग्लैमरस अंदाज और शानदार डांस देखने को मिल रहा है. इसका निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है, वहीं परिकल्पना सी. ए. पंकज राय की है. गाने को कृष्णा बेदर्दी ने प्रोड्यूस किया है और इसे बोका म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

गाने ‘घुटूर घुटूर’ को लेकर यूट्यूब पर फैंस का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है. यूजर @TTakeBhojpuri ने खेसारी लाल यादव को “Bhojpuri King Khesari” बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की. वहीं @bablu_kumar_yadav_125 ने कमेंट किया, “जय हो! क्या आवाज है, दिल जीत लिया.” इसके अलावा @RamdyalSingh-r6g ने लिखा, “Jio Khesari Bhaiya.” एक अन्य यूजर @JaglalKumar-r1z ने गाने की सफलता को लेकर दावा करते हुए कहा, “Ye song 100 million wala hai.” फैंस के ऐसे शानदार रिएक्शन से साफ है कि यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >