Khesari Lal Yadav: ‘उन्होंने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जन्म दिया…’, खेसारी ने इस सुपरस्टार को बताया अपना गॉडफादर

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में शुमार हैं, जिसके पास न नाम की कमी है और न ही शौहरत की. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाला की इतनी कामयाबी के पीछे एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हैं, जिसे वह अपने गॉडफादर के रूप में देखते हैं.

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री में आज ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है. उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है. अब भी अगर वह कोई फिल्म या गाने में नजर आते हैं, तो वो सुपरहिट हो जाती है. लेकिन सुपरस्टार के फैंस को शायद ही पता होगा उनकी इस कामयाबी के पीछे एक बड़ी शख्सियत का हाथ रहा है. ये शख्स और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हैं. खेसारी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत निरहुआ के सहयोग के बिना संभव नहीं थी.

कैसे बने निरहुआ गॉडफादर?

खेसारी लाल यादव ने 2012 में ‘साजन चले ससुराल’ फिल्म से डेब्यू किया था. हालांकि, ये फिल्म आर्थिक तंगी के कारण रिलीज नहीं हो पा रही थी. उसी वक्त दिनेश लाल यादव ने आगे आकर इस फिल्म के रिलीज की जिम्मेदारी ली. खेसारी के टैलेंट पर भरोसा जताते हुए उन्होंने अपना पैसा लगाकर फिल्म को रिलीज करवाया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और खेसारी का करियर चल पड़ा.

‘मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जन्म…’

एक अवॉर्ड शो के दौरान जब खेसारी से उनके गॉडफादर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत कहा, “बड़े भैया दिनेश लाल यादव जी ही मेरे गॉडफादर हैं. उन्होंने ही मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जन्म दिया है.” उन्होंने बताया कि निरहुआ ने उनका टैलेंट पहले ही पहचान लिया था और जोखिम उठाकर फिल्म को रिलीज कराया. ट्रेंडिंग स्टार आगे बोले, “फिल्म सुपरहिट हुई और उनका पैसा भी वापस हो गया, लेकिन उनका एहसान मैं मरते दम तक नहीं भूलूंगा.”

खेसारी और दिनेश लाल यादव का रिश्ता

खेसारी और निरहुआ के बीच आज भी गहरा सम्मान और अपनापन है. खेसारी अक्सर इंटरव्यू और स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दिनेश लाल यादव के योगदान का जिक्र करते हैं. वहीं दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे कलाकारों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखते हैं और पूरी इंडस्ट्री में एक संतुलन की मिसाल हैं.

यह भी पढ़े: APJ Abdul Kalam Biopic: ‘मिसाइल मैन’ की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, बायोपिक में धनुष निभाएंगे अहम किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >