Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर खेसारी लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छोटी चीज तो…

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है और उसके बाद से ही पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी. इस बीच भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव ने सलमान को मिल रही धमकियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जब से पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की है, तब से ही सलमान खान के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हो गए है. पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी टाइट कर दी और उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए है. इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज आए है, जिसमें एक्टर से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. वहीं, अब दबंग खान को मिल रही धमकियों पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते हैं खेसारी ने क्या कहा.

सलमान को लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर खेसारी लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

खेसारी लाल यादव का एक वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खेसारी से जब पूछा गया कि सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही है. इसपर खेसारी कहते हैं, एक अच्छे कलाकार को धमकी मिलती है, तो बुरा तो लगता है ना. उन्होंने कहीं-न-कहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, अपनी भाषा को प्रमोट किया और हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है. आगे एक्टर ने कहा, सबकी अपनी-अपनी समस्याएं होती हैं. सलमान खान अपनी समस्याएं खुद ही हल करना जानते हैं. वे सलमान खान बने हैं जो बनने में मेहनत बहुत लगी है. छोटी चीज तो है नहीं.

खेसारी लाल यादव के इन दो गानों ने मचाया धूम

वहीं, खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने नये सॉन्ग कमर डैमज को लेकर सुर्खियों में है. सॉन्ग को 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और इसके व्यूज बढ़ ही रहे हैं. वही, उनका दूसरा गाना साड़ी की प्लेट भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. सॉन्ग में खेसारी के साथ नयी एक्ट्रेस कनिष्का के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे हैं. सॉन्ग को खेसारी के साथ-साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. बता दें कि खेसारी के गाने रिलीज होने के साथ इंटरनेट पर धूम मचाने लगते हैं.

Also Read- सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >