Khesari Lal Yadav: किसके प्यार में बदनाम हुए खेसारी लाल यादव, यूटयूब पर इस गाने ने बटोरे 5 मिलियन, देखें VIDEO

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का सॉन्ग बदनाम तहरा से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खेसारी का यह गाना प्रेम में धोखा खाये लोगों को खास पसंद आ रहा है.

Badnaam Tahara Se: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर तहलका मचाए हुए हैं. खेसारी लाल यादव बैक टू बैक सुपरहिट भोजपुरी गाने रिलीज कर रहे हैं. इस समय खेसारी का गाना बदनाम तहरा से सभी के जुबान पर है. खेसारी का यह गाना प्रेम में धोखा खाये लोगों को खास पसंद आ रहा है. काफी लम्बे समय के बाद खेसारी दर्द से भरा हुआ गाना लेकर आये है.

आकांक्षा पुरी ने तोड़ा खेसारी का दिल

गाना बदनाम तहरा से में खेसारी और आकांक्षा पुरी की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. आकांक्षा के प्यार में खेसारी बदनाम हो गए हैं. इस गाने को सबसे अधिक पसंद किया गया है. खेसारी लाल यादव का गाना बदनाम तहरा से को कुछ ही दिनों में पांच मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल गए हैं. साथ ही दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है. खेसारी का यह दर्द भरा गाना आपको भी रुला देगा.

खेरासी लाल यादव का गाना बदनाम ने बनाया रिकॉर्ड

खेसारी लाल यादव का गाना पहले रहनी पानी अब शराब हो गायनी, तहरा नाम भईल हमरा से हम बदनाम हो गाइनी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. सिर्फ दस दिन में इस गाने को 5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. बदनाम तहरा से गाने को खुद खेसारी के गया है. जबकि लिरिक्स और म्यूजिक रोहित सिंह ने दिया है.

Also Read- Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के इस दर्दभरे गाने ने तोड़े रिकॉर्ड्स, यूट्यूब पर 107 मिलियन पार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >