खेसारी लाल यादव की हीरोइन आकांक्षा पुरी इन एक्टर्स संग लड़ा चुकी हैं इश्क, तीसरा नाम हैरान कर देने वाला

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी का नाम इन-दिनों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग जुड़ रहा है. इससे पहले भी एक्ट्रेस का नाम टीवी इंडस्ट्री के कई हैंडसम हंक के साथ जुड़ा. आइये नजर डालते हैं उनकी अफेयर्स लिस्ट पर.

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी इन-दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं. एक्ट्रेस हाल ही में खेसारी लाल यादव संग चुम्मा-चुम्मा सॉन्ग में नजर आईं. इस गाने ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. जबरदस्त डांस मूव्स और आकांक्षा की ग्लैमरस अदाओं ने फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया. एक्ट्रेस को अक्सर खेसारी संग जिम वर्कआउट और लंच पर स्पॉट किया जाता है. नेटिजन्स उनकी डेटिंग की अफवाहें आए दिन उड़ाते हैं. आइये जानते हैं एक्ट्रेस का नाम किन स्टार्स के साथ जुड़ चुका है.

मीका सिंह संग जुड़ चुका है आकांक्षा पुरी का नाम

आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर- मीका दी वोहती में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. यहां उन्होंने मीका को इम्प्रेस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा. फिनाले में मीका ने उन्हें अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर भी चुना. हालांकि शो के बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वह प्यार में नहीं है.

पारस छाबड़ा को आकांक्षा ने किया था डेट

पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी शो विघ्नहर्ता गणेश के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने अपने रिलेशन को काफी ओपन भी रखा था. हालांकि बिग बॉस 13 में जब पारस गए, तो वहां उन्हें माहिरा शर्मा से प्यार हो गया और उन्होंने किसी भी रिलेशन में होने से इनकार किया. इन बातों से आकांक्षा का दिल टूट गया और बाद में दोनों का ब्रेकअप तक हो गया.

सिद्धार्थ शुक्ला को भी डेट कर चुकी हैं आकांक्षा पुरी

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस 13 में एंट्री करने से पहले आकांक्षा पुरी संग उनकी डेटिंग की अफवाह उड़ी. दरअसल दोनों की एक पार्टी की फोटोज वायरल हुई. इसके अलावा उन्हें लंच और डिनर पर भी स्पॉट किया गया. हालांकि स्टार्स ने अक्सर एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया और डेटिंग रूमर्स को गलत कहा. इससे पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने सिद्धार्थ को एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड मटेरियल बताया था. उन्होंने कहा, ”जो भी लड़की सिद्धार्थ को डेट करेगी, वह वास्तव में भाग्यशाली होगी.” आकांक्षा पुरी के बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट में दूसरा नाम टेलीविजन एक्टर पर्ल वी पुरी का है.

Also Read- Akansha Puri संग जिम वर्कआउट वाले वीडियो पर हंगामा होने पर खेसारी लाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब लोगों को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >