Goldi Yadav New Bhojpuri Song Singapore Ke Jhinga: ‘सिंगापुर के झींगा’ रिलीज होते ही ट्रेंड में, अनुराधा यादव के कातिलाना अंदाज ने खींचा ध्यान

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Singapore Ke Jhinga: गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘सिंगापुर के झींगा’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. Vish Dhun Bhojpuri पर आए इस गाने में अनुराधा यादव का ग्लैमरस अंदाज और गोल्डी यादव की आवाज फैंस को खूब पसंद आ रही है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Singapore Ke Jhinga: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना ‘सिंगापुर के झींगा’ अब ऑफिशियली रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना Vish Dhun Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जहां इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

गाने में अपनी दमदार आवाज के लिए मशहूर गोल्डी यादव ने जान फूंक दी है. म्यूजिक वीडियो में अनुराधा यादव और संजय कुशवाह ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं. आइए गाने की खास बातें और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘सिंगापुर के झींगा’ की खासियत और कहानी

‘सिंगापुर के झींगा’ की कहानी के अनुसार, अनुराधा यादव अपने पति से शिकायत करती हैं कि वह सुबह से मछली पकड़ने गए थे, लेकिन एक भी मछली नहीं ला पाए. इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वह उन्हें सिंगापुर की झींगा मछली खिलाएंगी, जो कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट होती है.

वीडियो में अनुराधा यादव के एक्सप्रेशंस और ग्लैमरस अदाएं दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. कभी वह पीली साड़ी में नजर आती हैं तो कभी ब्लैक लहंगे में, जहां उनका अंदाज गाने में चार चांद लगा देता है. वहीं संजय कुशवाह अपने किरदार में सहज और प्रभावी दिखते हैं.

फैंस का रिएक्शन

गाने को लेकर फैंस जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स इसे सुपरहिट बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अनुराधा यादव की अदाएं दिल जीत लेने वाली हैं. वहीं, बड़ी संख्या में दर्शक गोल्डी यादव की दमदार आवाज की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: गोल्डी यादव
  • गीत: प्रभाकर यादव शिवा
  • संगीत: आशीष विश्वकर्मा
  • फीचर: अनुराधा यादव, संजय कुशवाह
  • वीडियो: गोविंद प्रजापति
  • DOP: एलेक्स चंदू
  • संपादक: करण रूद्र
  • निर्माता: शालिनी विक्रांत श्रीवास्तव
  • कंपनी: विश धुन भोजपुरी एवं शालिनी विक्रांत प्रस्तुति
  • डिजिटल हेड: विक्की यादव
  • लेबल/कंपनी: विष धुन भोजपुरी

यह भी पढ़ें: Goldi Yadav New Bhojpuri Song Hathiyar: रिलीज होते ही छाया गोल्डी यादव का ‘हथियार’, खूबसूरत पत्नी से डिमांड करते दिखे विकाश राव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >