Goldi yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज में ‘राजा हमार दुनिया हवे’ रिलीज, नीले लहंगे में माही श्रीवास्तव की खूबसूरती ने लूटी महफिल

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: नया रोमांटिक गाना ‘राजा हमार दुनिया हवे’ रिलीज हो चूका है. गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नीले लहंगे में रोमांटिक अंदाज में दिखीं. वहीं, गोल्डी यादव की आवाज ने लूटा दिल.

Goldi yadav New Bhojpuri Song Raja Hamar Duniya Hawe: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव का नया भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग ‘राजा हमार दुनिया हवे’ रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा जोरों पर है.

गोल्डी यादव की सुरीली आवाज से सजे इस रोमांटिक गाने में माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं और शानदार एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं. म्यूजिक वीडियो में वह अपने ऑन-स्क्रीन पति की तारीफ करते हुए प्यार भरे लम्हों को बेहद खूबसूरती से पेश करती दिखती हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘राजा हमार दुनिया हवे’ में माही श्रीवास्तव के डांस मूव्स देखने लायक

वीडियो में नीले रंग के लहंगे में माही श्रीवास्तव बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी एनर्जी और डांस मूव्स गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं. वहीं, गोल्डी यादव की आवाज गाने की जान साबित हो रही है, जिसे फैंस बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं.

यूजर्स ने कैसा दिया रिएक्शन?

रिलीज के बाद से ही ‘राजा हमार दुनिया हवे’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक, फैंस गाने को लेकर लगातार पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने गोल्डी यादव की शानदार आवाज को गाने की सबसे बड़ी ताकत बताया है. जबकि, माही श्रीवास्तव के नीले लहंगे वाले लुक, उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस को फैंस खूब सराह रहे हैं. कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट, फायर और स्माइली इमोजी की भरमार है, जो इस बात का संकेत है कि यह गाना जल्द ही फैंस का नया फेवरेट बनने वाला है.

गाने की टीम

  • गायक: गोल्डी यादव
  • फीट: माही श्रीवास्तव
  • निर्माता: रत्नाकर कुमार
  • गीतकार: गौतम राय (काला नाग)
  • संगीत: विकी वॉक्स
  • निदेशक: गोल्डी जयसवाल
  • डीओपी: गौरव राय
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
  • संपादक: आलोक गुप्ता
  • डीआई: रोहित सिंह

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘मरद बेदर्दी’ रिलीज, विमल पांडे-पल्लवी गिरी के ऑन-स्क्रीन रोमांस ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >