Goldi Yadav New Bhojpuri Song Aankhi ke putraiya: ‘आंखी के पुतरिया’ में गोल्डी यादव की आवाज ने जीता दिल, काजल केशरी के रोमांस ने बढ़ाई धड़कन

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Aankhi Ke Putraiya: गोल्डी यादव का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘आंखी के पुतरिया’ हुआ रिलीज. काजल केशरी के रोमांटिक अंदाज और गोल्डी यादव की आवाज ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर मिले शानदार रिएक्शन.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Aankhi Ke Putraiya: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया रोमांटिक गाना ‘आंखी के पुतरिया’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को Global Music Junction यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और रिलीज होते ही यह दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री काजल केशरी नजर आ रही हैं, जिनकी खूबसूरती और एक्सप्रेशन गाने को शानदार बना रहे हैं. ऐसे में आइए गाने की खासियत और बाकी टीम डिटेल्स देते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

काजल केशरी की अदाएं छाईं

वीडियो में गोल्डी यादव की आवाज में एक प्यार भरी पत्नी की भावना दिखाई गई है, जो कहती है कि उनके पति भले ही रंग से काले हों, लेकिन फिर भी वह उनकी आंखों की पुतली हैं. वहीं, काजल केशरी की अदाएं, डांस मूव्स और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. साथ ही, पति के साथ दिखाया गया हल्का-फुल्का रोमांस गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देता है.

आंखी के पुतरिया’ म्यूजिक बीट्स

‘आंखी के पुतरिया’ के म्यूजिक बीट्स सॉफ्ट, रोमांटिक और दिल को छू लेने वाले हैं. गोल्डी यादव की आवाज सीधे दिल तक पहुंचती है और गाने का रोमांटिक एहसास लंबे समय तक बना रहता है.

यूजर्स का रिएक्शन

गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, “सुपर डुपर हिट”. वहीं कई दर्शकों ने काजल केशरी की खूबसूरती की जमकर तारीफ की. कमेंट सेक्शन रेड हार्ट और फायर इमोजी से भरा हुआ नजर आ रहा है, जो गाने की लोकप्रियता को साफ दर्शाता है.

गाने की टीम

  • सिंगर: गोल्डी यादव
  • फीचरिंग: काजल केशरी
  • म्यूजिक: कान्हा सिंह
  • लिरिक्स: रवि चौहान
  • वीडियो: मां अंबे प्रोडक्शन
  • डायरेक्टर: विक्की देशमुख
  • DOP: गौरव
  • कोरियोग्राफर: आकाश राज
  • डायरेक्टर (म्यूजिक वीडियो): रोहित सिंह
  • प्रोड्यूसर: आराध्या म्यूजिक जोन
  • लेबल/कंपनी: आराध्या म्यूजिक जोन
  • डिजिटल हेड: GMJ

कुल मिलाकर, इस गाने के म्यूजिक बीट्स इसे बार-बार सुनने लायक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Lover Khojelu: अरविंद अकेला कल्लू का नया रोमांटिक धमाका, छिछोरी अंदाज में खूबसूरत एक्ट्रेस संग आए नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >