Diwali Special Bhojpuri Songs: आम्रपाली दुबे से लेकर पवन सिंह तक, इस दिवाली इन सुपरहिट भोजपुरी गानों से त्योहार को बनाए खास

Diwali Special Bhojpuri Songs: दिवाली 2025 का माहौल बन चुका है और ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी अपने धमाकेदार गानों से त्योहार की रौनक बढ़ा दी है. खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का दिवाली स्पेशल सॉन्ग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसी बीच आइए उन गानों पर एक नजर डालते है.

Diwali Special Bhojpuri Songs: दिवाली के त्योहार को अब बस कुछ दिन ही बचे है. 20 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जायेगा. हर तरफ रोशनी, सजावट और मिठाइयों की खुशबू फैलने लगी है. हर कोई घरों की सफाई से लेकर लाइट्स लगाने तक जैसी तैयारियों में जुटा है. हालांकि हर त्योहार गानों के बिना अधूरा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर त्योहार पर अपने धमाकेदार गानों से माहौल बना देती है. पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, सोशल मीडिया पर कई गाने वायरल हो रहे है. इसी बीच दिवाली के खास मौके पर हम आपके लिए भोजपुरी के सुपरहिट गाने लेकर आए है, जो आपकी दिवाली की रात को और भी रोशन बना देंगे.

आई है दिवाली 

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का दिवाली स्पेशल गाना ‘आई है दिवाली’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. दो दिन पहले आए इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. गाने में आम्रपाली के साथ एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं और दोनों दिवाली के जश्न में झूमते दिख रहे हैं. यह गाना आम्रपाली की आने वाली फिल्म ‘Saas Bahu Yamraj’ का स्पेशल दिवाली गाना है. 

पड़ाका मुड़ी पे फोरबे 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी स्क्रीन पर आते हैं, तो धमाल मचा देते है. उनका पुराना लेकिन लोकप्रिय गाना ‘पड़ाका मुड़ी पे फोरबे’ आज भी दिवाली के मौके पर बजता है. छह साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी फुल एनर्जी और डांस वाइब्स से भरा है. खेसारी का मस्त अंदाज, डांस और कॉमिक एक्सप्रेशन इसे दिवाली पार्टी का परफेक्ट ट्रैक बनाते हैं. 

शुभ दिवाली 

भोजपुरी गाना ‘शुभ दिवाली’ इस वक्त यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है. इसमें गांव के माहौल को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है, जहां पूरा परिवार एक साथ मिलकर दीये जलाता है, मिठाई बांटता है और खुशियां मनाता है. यह गाना फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ का हिस्सा है और इसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

दियरी 

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और सिंगर प्रियंका सिंह का गाना ‘दियरी’ भले ही नवरात्रि पर आया था, लेकिन दिवाली पर भी इसका जलवा बना हुआ है. लोगों को इस गाने की एनर्जी, म्यूजिक और पवन सिंह की आवाज बहुत पसंद आ रही है. अब तक इस सॉन्ग को 53 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

आओ खुशियां मनाओ आई रे आई दिवाली 

अगर आप पूजा-पाठ के बाद दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी करने की प्लानिंग में हैं, तो ये गाना जरूर सुनिए. अमृता दीक्षित की आवाज में गाया हुआ ‘आओ खुशियां मनाओ आई रे आई दिवाली’ एकदम फेस्टिव वाइब देता है. इस गाने में त्योहार की रौनक, बच्चों की हंसी और एक साथ खुशियां मनाने का सुंदर मैसेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Dhanteras Special Bhojpuri Song: धनतेरस पर अमृता दीक्षित ने की पति से फरमाइश, इंटरनेट पर वायरल हो रहा ‘झुमका दिलादो पिया’ गाना

ये भी पढ़ें: Diwali Special Bhojpuri Song: दिवाली से पहले समर सिंह के नए गाने ने बिखेरा जलवा, फैंस के बीच बवाल मचा रहा ‘धन लेके’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >