इंटरनेट पर तहलका मचा रहा निरहुआ और मोनालिसा का रोमांटिक गाना, दोनों की केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस… VIDEO

Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आती है. इन दिनों दिनेश लाल यादव और मोनालिसा का भोजपुरी गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह रोमांटिक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है.

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आती है. इन दिनों दिनेश लाल यादव और मोनालिसा का भोजपुरी गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह रोमांटिक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है.

Also Read: Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के ‘हेलो कौन’ गाने ने पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब लॉकडाउन में देखा जा रहा बार-बार

भोजपुरी गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ सुपरहिट फिल्म ‘बीबी नम्बर 1’ का है, जिसमें मोनालीसा और दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आए थे. गाने में आलोक कुमार और कल्पना ने आवाज दी है. गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं. जबकि इसका म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है.

इस गाने में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसन्द आ रही है. फैंस कमेंट कर उन दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने में मोनालिसा साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उनका ये लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, आशा तिवारी, प्रकाश जैस, अपूर्वा और सीमा सिंह हैं. मोनालिसा और दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है.

बता दें कि इस साल निरहुआ की कई भोजपुरी फिल्में आने वाली हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी सभी तरह के काम बंद हैं. इसी क्रम में फिल्मों की शूटिंग भी बंद. वहीं, ‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्‍म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 3 मिलियन से अधिक है. मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटो और वीडियो पोस्ट कर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. मोनालिसा फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >