‘चांद नियन जान’ हुआ रिलीज, साड़ी लुक में एक्ट्रेस का जलवा

Chandan Yadav New Bhojpuri Song 2026: चंदन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘चांद नियन जान’ एक रोमांटिक गाना है. साड़ी में एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.

Chandan Yadav New Bhojpuri Song 2026: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नई धुन और रोमांटिक अंदाज के साथ सिंगर चंदन यादव का नया गाना ‘चांद नियन जान’ रिलीज हो गया है. यह गाना 2026 में आते ही तेजी से चर्चा में आ गया है. यह गाना चंदन यादव ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

साड़ी लुक में एक्ट्रेस ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है चंदन यादव ने, जबकि इसके बोल बबुआ भुवन ने लिखे हैं. गाने का संगीत अंजनी सिंह ने तैयार किया है. ‘चांद नियन जान’ एक रोमांटिक ट्रैक है. वीडियो में नजर आ रही एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका सिंपल और ट्रेडिशनल लुक दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है. साड़ी में उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस गाने की फीलिंग को और भी गहरा बना देते हैं.

‘चांद नियन जान’ का वीडियो

ये गाना भी आज हुआ रिलीज

वहीं, आज (21 अप्रैल) सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट ट्रैक “दुल्हिन बनाल” आज रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होने लगा है. गाने का थीम पूरी तरह से शादी और रोमांस पर आधारित है. इस गाने में एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल नजर आ रही हैं. उनका स्टाइलिश लुक और एक्सप्रेशंस गाने को और भी खास बना देते हैं. वीडियो की कहानी में मुस्कान अपने ऑन-स्क्रीन लवर से शादी की इच्छा जाहिर करती नजर आती हैं. वह बड़े ही प्यारे अंदाज में अपने साथी से कहती हैं कि अब इंतजार नहीं होता, जल्दी से बारात लेकर आएं और उन्हें अपनी दुल्हन बना लें. गाने के बोल और म्यूजिक भी काफी कैची हैं, जो एक बार सुनने के बाद जुबान पर चढ़ जाते हैं. खासतौर पर शादी-ब्याह के माहौल में यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में आसानी से जगह बना सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें– ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >