Bhojpuri Stars Educational Qualifications: कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स, डिग्री जान रह जाएंगे हैरान

Bhojpuri Stars Educational Qualifications: भोजपुरी एक्टर्स और एक्ट्रेस कभी अपने पॉपुलर गाने तो कभी धांसू फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं यह कितने पढ़े-लिखे हैं. अगर नहीं तो यहां जानें.

Bhojpuri Stars Educational Qualifications: आज के समय में भोजपुरी एक्टर्स बस बिहार या उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पॉपुलर हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. स्टार्स के गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट स्टार्स कितने पढ़े-लिखे हैं.

पवन सिंह

अपने गाने और फिल्मों से लाइमलाइट में रहने वाले पवन सिंह को आज देश भर में जाना जाता है, लेकिन इस कलाकार ने कॉलेज की डिग्री नहीं ली है. पवन सिर्फ दसवीं पास हैं.

अक्षरा सिंह

भोजपुरी की ग्लैमरस अदाकारा ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है. एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए अक्षरा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, उनकी हाईएस्ट एजुकेशन 12वीं तक की है.

दिनेश लाल यादव

निरहुआ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. एक्टर आज भले ही बड़े स्टार हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है.

आम्रपाली दुबे

अपने डांस वीडियोज और गुड लुक्स के लिए पॉपुलर आम्रपाली ने एक्टिंग के साथ अपने एजुकेशन पर भी काफी ध्यान दिया है. अपने होमटाउन से 12वीं करने के बाद उन्होने मुंबई के भवनस कॉलेज से बैचलर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी की है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव को आज किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है. उनका नाम ही पहचान है. एक्टिंग की बात करें तो अपने एक्शन और रोमांस से वो करियर में काफी आगे बढ़ गए हैं, लेकिन पढाई के मामले में 10वीं से आगे नहीं बढ़ पाए.

मोनालिसा

बंगाली, भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में पॉपुलर मोनालिसा ने पढाई में भी काफी नाम कमाया है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता से संस्कृत बैकग्राउंड में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है.

काजल राघवानी

ब्यूटी क्वीन काजल ने अपनी ग्रेजुएशन पटना कॉलेज से पूरी की है. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में डिग्री भी हासिल की है.

रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम कमाने के साथ ही रवि ने हिंदी सिनेमा में भी फैंस के दिलों पर राज किया है. उनकी हाईएस्ट एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 12वीं तक की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >