Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया सॉन्ग वायरल, ‘मेहर के नखरा’ में पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता दिल

Bhojpuri Song: सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘मेहर के नखरा’ धमाल मचा रहा है. गाने में शिल्पी के सुर ने समा बांध दिया है. वीडियो में दिखाया गया कि नेहा सिंह अपने पति को अपना नखरा उठाने के लिए कह रही.

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज अपने नये गानों से सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल के कुछ दिनों में शिल्पी की एक से ���ढ़कर एक गाने रिलीज हुए. उनका नया गाना ‘नचनिया हमरे नाम के’ अभी भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. अब शिल्पी अपने चाहने वालों के लिए नया गाना ‘मेहर के नखरा’ लेकर आई है, जिसका म्यूजिक काफी दमदार है और लिरिक्स भी अच्छे हैं. आपको बताते हैं कि ये गाना किस यूट्यूब चैनल पर आप सुन सकते हैं.

‘मेहर के नखरा’ सॉन्ग के बारे में

शिल्पी राज का नया गाना ‘मेहर के नखरा’ वराही म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. गाने को शिल्पी और अभिलाष कुमार ने अपने सुरों से सजाया है. वीडियो में नेहा सिंह और राजा नजर आए है. लिरिक्स की बात करें तो इसके बोल पांडे आकाश ने लिखा है और कोरियोग्राफर अभिलाष कुमार ने किया है. म्यूजिक डायरेक्टर कान्हा सिंह है और कंपोजर भी अभिलाष है. प्रोडक्शन मैनेजर विक्की और मनोज है. प्रोजेक्ट हेड विराट शर्मा है और प्रोड्यूसर अमरेश राय है.

देखें सॉन्ग का वीडियो

पति के सामने नखरा करती दिखी नेहा सिंह

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि नेहा सिंह अपने ऑन स्क्रीन पति से कहती है कि दुल्हन बनाया है तो नखरा भी उठाना पड़ेगा. वह अपनी पति से अलग-अलग चीजों को लेकर डिमांड करती है. उसका पति उसे अपनी लाचारी समझने के लिए कहता है. वीडियो में नेहा साड़ी पहने दिख रही है. गाना सुनकर आपको झूमने का मन करेगा.

शिल्पी राज का ये गाना सुना है क्या आपने?

शिल्पी राज का सॉन्ग ‘नचनिया हमरे नाम के’ नीलकमल सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था. सॉन्ग के वीडियो में आस्था सिंह है. सॉन्ग को भागीरथ पाठक ने लिखा है और म्यूजिक एडीआर आनंद का है. सॉन्ग में आस्था सिंह काफी खूबसूरत लग रही है.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया रोमांटिक ट्रैक ‘हमार दुलहनिया’ रिलीज, ससुराल का प्यार पाकर खिल उठी गौरी सुब्बा, सॉन्ग वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >