Bhojpuri Song: आस्था सिंह और नीलकमल का नया भोजपुरी गाना ‘कहिबे हमार माल जानू’ वायरल, कपल्स कर रहे हैं खूब रिलेट

Bhojpuri Song: आस्था सिंह और नीलकमल का नया भोजपुरी गाना ‘कहिबे हमार माल जानू’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. कपल्स इस रोमांटिक–फन ट्रैक को खूब पसंद कर रहे हैं.

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस आस्था सिंह इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं. अपनी खूबसूरती, कातिल अदाओं और मजबूत ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस का दिल जीतने वाली आस्था इस बार एक और धमाकेदार गाने के साथ दर्शकों के बीच लौटी हैं. उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘कहिबे हमार माल जानू’ रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रहा है. इस रोमांटिक-फन ट्रैक में आस्था सिंह के साथ पॉपुलर सिंगर नीलकमल भी नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में अगर आपने इस जबरदस्त गाने को अबतक नहीं सुना तो आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स पहले बता देते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने की खासियत और फैंस का रिएक्शन

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि आस्था अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी नीलकमल से नाराज हैं और कहती हैं कि वह शादी करके अपने पति के घर चली जाएंगी. इस पर नीलकमल मजाकया अंदाज में जवाब देते हैं कि चाहे वह ससुराल भी चली जाएं, फिर भी वो उन्हीं की कहलाएंगी. गाने को आवाज नीलकमल के साथ खुशी ककड़ ने दी है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी के हैं.

कुल मिलाकर गाने के बोल, इमोशन और दोनों की मजेदार नोकझोंक कपल्स के साथ तुरंत जुड़ जाती है. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय बाद गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस ने लाल हार्ट, फायर इमोजी और तारीफों की बौछार कर दी है. ‘कहिबे हमार माल जानू’ को VYRL Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है, जहां इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं.

नीलकमल का पिछला गाना भी हिट

नीलकमल का हाल ही में नीलम गिरी के साथ एक और गाना रिलीज हुआ था, जिसके बोल थे ‘लिपस्टिक खराब होगा काजल नहीं’. उस गाने को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और दोनों की जोड़ी ने फैंस के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी. अब आस्था सिंह के साथ नीलकमल की नई जुगलबंदी भी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के दिलों में जगह बना रही है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Film: ‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया’ ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, एक्शन-इमोशन और मजेदार कॉमेडी का मिलेगा परफेक्ट तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >