Bhojpuri Song: ऑन-स्क्रीन पति खेसारी से कोका कोला मांगती दिखी सोना पांडे, ट्रेंडिंग स्टार ने बनारसी साड़ी दिलाने का किया वादा, 479 मिलियन पार हुआ ‘ले ले आई कोका कोला’

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का सुपरहिट गाना 'ले ले आई कोका कोला' पर 479 मिलियन व्यूज अभी तक आ चुका है. सॉन्ग में खेसारी अपनी नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश कर रही है. वह उसे बनारसी साड़ी दिलाने की बात कहती है.

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने साथ में कई गानों को अपनी आवाज दी है. खेसारी और शिल्पी का एक गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो पर अब तक 479 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सॉन्ग में खेसारी का एक्टिंग और एक्ट्रेस सोना पांडे का रुठना काफी मजेदार है. सॉन्ग में खेसारी अपनी नाराज पत्नी को मनाने की बात कहते हैं. आइए गाने के बारे में बताते हैं.

अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी को साड़ी दिलवाएंगे खेसारी लाल

‘ले ले आई कोका कोला’ सॉन्ग के बोल कुछ ऐसे है कि ‘छनकेला गोरी के पायलिया, ए, राम, ठीक लागे अरे, ई का हो? (रउवा तो बोलीं मत हमरा से त) अरे, त मुंह काहे लटकवले बाड़ू? रउवा बात मत करीं हमरा से, कवनो मतलब बा हमरा से? रउवा त अपने धुन में रहे के बा हमेसा अरे, बतिया का भइल बा, बतइबे कि बेलमुंड बिगड़बे हमार? ना मनबे? बताउ, का भइल बा? मतलब खेसारी लाल यादव अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी से उनसे बात करने के लिए कहते हैं. वह उससे पूछते हैं कि किस बात पर वह उनसे नाराज है. वह उनसे पूछते है कि क्या तुम्हारा पायल खो गई या झुमका खो गया. खेसारी उन्हें बनारसी साड़ी दिलवाने और कोका कोला पिलाने की बात कहते हैं.

यहां देखें ये मजेदार वीडियो

जानें इस सॉन्ग के बारे में

सिंगर- खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज
लिरिक्स- प्रकाश बारुद
म्यूजिक डायरेक्टर- सर्विन मल्हार
वीडियो डायरेक्टर- सुशांत सिंह, कुमार चंदन
क्रिएटिव डायरेक्टर- पंकज सोनी
डीओपी- अरमान सिंह

यूजर्स बोले- कितना भी सुनो ये गाना मन नहीं भरता

गजब का गाना है, एक दम साफ सुथरा बार बार सुनने का मन करता है, जबरदस्त परफॉर्मेंस. एक यूजर ने लिखा,ऐसा कोई विवाह नहीं जिसमे ये वाला गीत नहीं बजा हो कमाल है खेसारी जी. एक यूजर ने लिखा, कितना भी सुनो ये गाना मन नहीं भरता अब.

यह भी पढ़ेंKhesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ हुआ रिलीज, पूल में एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >