Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल की हीरोइन आकांशा पूरी ने नील कमल सिंह संग 'आग लगा दी', यूट्यूब पर आते ही मचा रहा बवाल

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गाने देने वाली एक्ट्रेस आकांशा पूरी और नील कमल सिंह का नया भोजपुरी गाना 'आग लगा दी' यूट्यूब पर बवाल काट रहा है.

Bhojpuri Holi Song: होली का महापर्व आने में अब बहुत ही कम समय रह गया है. इस साल यह त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा. इसी बीच एक से बढ़कर एक होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं, जिसमें से एक हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ पॉपुलर हुई एक्ट्रेस आकांशा पूरी और भोजपुरी बाबू नील कमल सिंह का है, जो कि रिलीज होते ही यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड करने लगा है. इस भोजपुरी गाने के बोल ‘आग लगा दी’ है, जिसका हिस्सा बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और म्यूजिशियन अनु मलिक भी हैं.

अकांक्षा पुरी-नील कमल की जोड़ी ने लगाई आग

आकांशा पूरी और भोजपुरी बाबू नील कमल सिंह का होली सॉन्ग ‘आग लगा दी’ को T-Series पर बीते दिन 7 मार्च को अपलोड किया गया. खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 2.3 मिलियन व्यूज आ गए हैं. वहीं, यूट्यूब पर यह गाना 28वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. गाने की वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने पर कई रील्स और वीडियोज बना रहे हैं. गाने में अकांक्षा पुरी और नील कमल सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. साथ ही अनु मलिक भी होली के रंग में रंगते हुए दिखाई दिए हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

आकांशा की अदाओं का चला जादू

‘आग लगा दी’ होली सॉन्ग को भोजपुरी स्टार नील कमल सिंह, अनु मलिक और अनमोल सिंह ने मिलकर अपनी आवाज दी है. वहीं, एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी ने इस गाने के वीडियो में अपनी अदाओं से चार चांद लगा दिए हैं. भोजपुरी ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट भोजपुरी गाने देने वाली अकांक्षा पुरी हाल ही में श्रृंगारिका सीरीज में नजर आई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >