Bhojpuri Film: यमराज को भाई बनाकर आम्रपाली दुबे ने मांगी खास चीज, भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया

Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ये एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस एक अनाथ लड़की के किरदार में दिखती है. विक्रांत सिंह के साथ शादी के बाद उसे पूरा परिवार मिलता है.

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की मूवी का ट्रेलर दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. फिल्म एस आर के म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है. फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव है और इसके निर्माता रोशन सिंह है. ट्रेलर पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक संदेश और मनोरंजन से भरपूर है. फिल्म में आम्रपाली-विक्रांत के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान, अनुषा शर्मा, दीप्ति तिवारी, उमाकांत राय, शनि शर्मा, आशुतोष राय भी हैं.

‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर

‘सास बहू यमराज’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आम्रपाली दुबे एक अनाथ लड़की होती है और उससे विक्रांत सिंह राजपूत कोर्ट मैरिज करते हैं. वह उसे अपने घर लेकर आते हैं, लेकिन घरवाले इस शादी को नहीं मानते. खासकर विक्रांत की मां उसे अपनी बहू मानने से इनकार कर देती है. बड़ा ट्विस्ट आता है जब यमराज उनके घर आ जाते हैं और उनके घर रहने लगते हैं. विक्रांत की मां यमराज को अपना बेटा बना लेती है. आम्रपाली उनसे घर साफ करवाती है और उन्हें अपना भाई बुला लेती है. आगे ट्रेलर में दिखाया जाता है कि उसकी सास अस्पताल में गंभीर हालत में होती है. आम्रपाली उनसे अपनी सास को बचाने के लिए कहती है. जिसके बाद दिखाया जाता है कि आम्रपाली यमराज के साथ होती है. वह धरती लुक पर देखती है कि उसकी मौत हो चुकी है.

जानें फिल्म की टीम के बारे में

  • सह-निर्माता: शर्मिला आर सिंह
  • लेखक: प्राण नाथ
  • संगीत: ओम झा
  • गीत: प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी, नृपजीत सिंह
  • डीओपी: सिद्धार्थ सिंह
  • संपादक: संतोष हरावड़े
  • कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी
  • बैकग्राउंड: असलम सूरती
  • पोस्ट प्रोडक्शन: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
  • साउंड स्टूडियो: आई फोकस
  • प्रोडक्शन टीम: जीतेंद्र गौड़
  • वेशभूषा: विद्या विष्णु
  • संगीत: एसआरके संगीत

यह भी पढ़ेंAamrapali Dubey New Bhojpuri Film: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में लेंस, नयी फिल्म में आम्रपाली दुबे बनी ‘CID बहू’, सामने आया दमदार लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >