मेडिकल रिपोर्ट देख घबरा गए पवन सिंह, डॉक्टर से पहले एलेक्सा से पूछ बैठे बीमारी का राज, VIDEO

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'भोजपुरी बवाल' के सेट से एक वायरल वीडियो में नजर आए. वीडियो में वह अपनी हेल्थ रिपोर्ट को लेकर चिंतित दिख रहे थे और एलेक्सा से मदद मांग रहे थे.

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने आने वाले शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच शो के सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में पवन सिंह अपनी हेल्थ रिपोर्ट को लेकर थोड़े परेशान नजर आते हैं और किडनी और लिवर से जुड़ी जांच को लेकर जानकारी लेने की कोशिश करते दिखते हैं. इसके लिए वह एलेक्सा की मदद लेते हैं. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

पवन सिंह ने पूछा- रिपोर्टवा सही आई ना रे?

वीडियो में पवन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्ट को लेकर वह काफी परेशान नजर आते हैं और अपनी टीम से पूछते हैं, "रिपोर्टवा सही आई ना रे?" इस पर उनकी टीम उन्हें भरोसा दिलाती है कि लाखों लोगों की दुआएं और प्यार उनके साथ हैं, इसलिए उन्हें कुछ नहीं होगा. इसके बाद पवन सिंह अपनी ओवरथिंकिंग की आदत का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उन्हें छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने की आदत है. जब टीम का एक सदस्य हाथ में रिपोर्ट की फाइल लेकर पहुंचता है, तो एक्टर पूछते हैं कि रिपोर्ट में कोई ऐसी बात तो नहीं है जिससे डरने की जरूरत पड़े.

डॉक्टर ने पूछा- एलेक्सा कौन है?

पवन सिंह अपने टीम मेंबर से पूछते हैं- किडनी ठीक बा न? इसके बाद वह शख्स एलेक्सा से मेडिकल शब्दों के मतलब पूछने लगता है. वह रिपोर्ट में देखकर TLC और हीमोग्लोबिन का मतलब पूछने लगता है. जब टीम ने 'TLC' का मतलब पूछा, तो एलेक्सा ने इसका जवाब ‘टेंडर लविंग केयर’ दिया. यह सुनकर पवन सिंह और उनकी पूरी टीम सोच में पड़ गई. इसके बाद पावर स्टार डॉक्टर को फोन करते हैं और बताते हैं कि उन्होंने एलेक्सा से भी रिपोर्ट समझने की कोशिश की. इस पर डॉक्टर उनसे पूछ बैठते हैं कि "ये एलेक्सा कौन है?" फिर एक्टर जवाब देते हैं, "अब हमको क्या पता सर कि एलेक्सा मौसी हैं, चाची हैं या भौजी हैं!" यह सुनते ही उनके टीम के लोग भी हंसने लगते हैं.


ये भी पढ़ें: पवन सिंह का दिखा इमोशनल अंदाज, मां के लिए रो पड़े पावर स्टार, बोले- ‘माई के बिना पवन सिंह खत्म है’

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: 'वजन कम कर लो...' निरहुआ की बात सुनकर कैमरे पर ही रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >