Bhojpuri Adda: 'चुम्मा चुम्मा' में जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाने के बाद, इस फिल्म के लिए साथ आएंगे आकांक्षा पुरी-खेसारी लाल

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'राजा राम' के शूटिंग के व्यस्त हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने जमकर प्यार दिया. अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म को भी अनाउंस कर दिया है. जिसमें वह आकांक्षा पुरी के साथ नजर आएंगे.

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव का हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘चुम्मा चुम्मा’ का गाना रिलीज हुआ. इस गाने को दर्शकों ने यूट्यूब पर खूब प्यार दिया. गाने के एल्बम में खेसारी लाल यादव टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ नजर आए हैं. दर्शकों को गाने के वीडियो में इनकी सिजलिंग केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है. अब यह जोड़ी जल्द ही एक साथ नई फिल्म में नजर आएगी, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ है.

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की नई फिल्म

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की नई फिल्म अग्नि परीक्षा की शूटिंग शुरू कर दी गई है और बीत दिन फिल्म के सेट से मुहूर्ति की आकांक्षा पुरी ने तस्वीरें शेयर की. उन्होंने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा, “अग्नि परीक्षा के सेट से खेसारी की के साथ.”

फिल्म के बारे में

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की इस नई फिल्म का निर्देशन लालाबाबू पंडित कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को सुरिंदर यादव और सुर म्यूजिक भोजपुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि फिल्म में खेसारी, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, समर्थ चतुर्वेदी, महेश आचार्य, ऋतु चौहान, सोनिया मिश्रा समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे.

आकांक्षा पुरी कौन हैं?

आकांक्षा पुरी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कई हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह मशहूर गायक मीका सिंह के शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ की विनर भी रह चुकी हैं. अब एक्ट्रेस अपनी किस्मत भोजपुरी सिनेमा में आजमाने को तैयार हैं.

Also Read: Rajaram Trailer: जबरदस्त है खेसारी लाल यादव की ‘राजा राम’ का ट्रेलर, डबल रोल में छाए ट्रेडिंग स्टार

Also Read: Khesari Lal Yadav: अमिताभ बच्चन की ‘चुम्मा चुम्मा’ का भोजपुरी रीमेक रीलीज, खेसारी-आकांक्षा की केमिस्ट्री ने लगाई आग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >