CM योगी पर बन रही है बायोपिक! दिनेश लाल न‍िरहुआ संग नजर आएंगी ये अभिनेत्री

CM Yogi Adityanath- भोजपुरी फ‍िल्‍मों के सुपरस्टार द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ लॉकडाउन के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोल वह खुद निभाना चाहते हैं. जबकि फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे करने वाली हैं.

भोजपुरी फ‍िल्‍मों के सुपरस्टार द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ (Nirahua) लॉकडाउन के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोल वह खुद निभाना चाहते हैं. जबकि फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) करने वाली हैं.

Also Read: Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के ‘हेलो कौन’ गाने ने पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब लॉकडाउन में देखा जा रहा बार-बार

नवभारत टाइम्स के पेज से फेसबुक लाइव के दौरान निरहुआ ने अपने कई आगामी कार्यों की जानकारी अपने फैंस से शेयर की. एक फैन के सवाल पर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह एलान कर दिया कि लॉकडाउन के बाद वह योगी की जिंदगी पर काम शुरू कर देंगे. निरहुआ ने कहा, ‘यह सौभाग्य की बात है. योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है कि सभी को उससे सबक लेना चाहिए. एक महंत से आज प्रदेश के मुखिया तक. उनकी जर्नी सबके सामने होनी चाहिए. यह मेरे लिए गर्व की बात होगी कि मैं उन पर फिल्म बनाऊं और उनका किरदार खुद निभाऊं.’

फेसबुक लाइव के दौरान आम्रपाली दुबे ने योगी आदित्‍यनाथ पर बनने वाली फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करने का एलान किया. एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ जैसे शख्‍स पर बनने वाली फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करने का बहुत बड़ा मौका है और वह इसे हाथ से जाने नहीं देंगी.

Also Read: भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव बनायेंगे ‘कबीर सिंह’, कही ये बात

वहीं, भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव ने बीते दिन एक इंटरव्‍यू में कहा था कि अब भोजपुरी इंडस्‍ट्री में कुछ बदलाव की जरूरत समझ आ रही है. उनके अनुसार समय बदल चुका है और ऐसे में उन्‍हें भी अपने तरीकों में बदलाव करना होगा. उनका कहना है कि अब वह भोजपुरी इंडस्‍ट्री को मॉडर्न बनाना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि,’ फिलहाल तो देश में लॉकडाउन है और सब कुछ बंद है. लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुलता है मैं खुद को भी बदलूंगा और इस इंडस्ट्री में भी बदलाव की शुरुआत करूंगा. उन्होंने ये भी कहा था लॉकडाउन के बाद वह इसकी शुरुआत ‘कबीर सिंह’ फिल्‍म करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >